क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड ने जीता टॉस, लिया यह फैसला

Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Jos Buttler vs Aiden Markram: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। इस मुकाबले में जोस बटलर की कप्तानी इंग्लैंड और एडेन मार्करम की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका टीम उतरी।

Image

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाड़ी। (फोटो- T20 World Cup Twitter)

Photo : Twitter

who won the toss today, ENG vs SA, England vs South Africa Toss: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज (21 मई 2024) डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबला होगा। यह मुकाबला सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है, दोनों टीमें विजयी रथ पर सवार है। इंग्लैंड ने सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में मेजबान वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त देकर जीत हासिल की थी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने भी अपने पहले मुकाबले में मेजबान यूएसए को पटखनी देकर जीत हासिल की थी। इंग्लैंड की टीम 2 अंक के साथ ग्रुप-2 के पॉइंट टेबल में टॉप पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम भी 2 अंक के साथ अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर है। आज जो भी टीम जीत हासिल करती है वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के टी20 मुकाबले पर नजर डालते हैं। दोनों टीमों के बीच 25 मैच खेले गए हैं। इंग्लैंड की टीम को 12 मैचों में जीत मिली है और इतनी ही जीत दक्षिण अफ्रीका की टीम को मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकला है।

सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका टॉस टाइम (ENG vs SA Match Toss Time)

- 08:00 PM

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका स्टेडियम (ENG vs SA Match Venue)

- डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सेंट लूसिया

इंग्लैंड की प्लेइंग-11 (England Playing-11)

फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), हैरी ब्रुक, जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपले।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11 (South Africa Playing-11)

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, ओटनील बार्टमैन।

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड (South Africa Squads)

एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नोर्टजे, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।

इंग्लैंड का स्क्वॉड (England Squads)

जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जोनाथन बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, सैम करन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपले, मार्क वुड।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article