ENG vs OMAN T20 Match Dream11 Prediction Todays Match in Hindi, England vs Oman Playing X1: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 28वें मुकाबले में इंग्लैंड की टक्कर ओमन से होने वाली है। शुक्रवार 14 जून को एंटीगुआ स्थित सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में इंग्लैंड की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के पास होगी वहीं ओमान की कप्तानी अकिब इलियास (Aqib illyas) करेंगे। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 12:30 बजे से शुरू होगा।
इंग्लैंड लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। पिछले दो मैचों में उसने केवल एक अंक अर्जित किया है। उसने अपना आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 रनों से गंवाया था। दूसरी ओर, ओमान अपने पिछले तीनों मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। यह उनका आखिरी मैच होगा और वे अपने प्रशंसकों के लिए जीत के साथ समाप्त करने की कोशिश करेंगे।
इंग्लैंड बनाम ओमान मौसम रिपोर्ट (ENG vs Oman weather report)
एंटीगुआ में 14 जून को आसमान साफ रहेगा। दिन में तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और रात में 16 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। मैच में बारिश की संभावना 6 प्रतिशत से भी कम है।
ENG vs OMAN T20 Match, इंग्लैंड बनाम ओमान
दिनांक: 14 जून 2024
समय: 12: 30 AM
मैदान: सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ
इंग्लैंड और ओमान ड्रीम-11 भविष्यवाणी (ENG vs OMAN Dream 11 prediction)
कप्तान: फिल सॉल्ट
उप-कप्तान: सैम करन
विकेटकीपर: जोस बटलर, फिल साल्ट
बल्लेबाज: हैरी ब्रूक, विल जैक्स, जॉनी बेयरस्टो
इंग्लैंड और ओमान ड्रीम 11 कप्तान और उप-कप्तान
कप्तान: फिल सॉल्ट
उप-कप्तान: सैम करन
दोनों टीमों के स्क्वॉड (ENG vs Oman Squad)
इंग्लैंड: बटलर (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम करन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपले, मार्क वुड।
ओमान :आकिब इलियास (कप्तान), जीशान मकसूद, कश्यप प्रजापति, प्रतीक अठावले, अयान खान, शोएब खान, मोहम्मद नदीम, नसीम खुशी, मेहरान खान, बिलाल खान, रफीउल्लाह, कलीमुल्लाह, फैयाज बट, शकील अहमद, खालिद कैल।
