क्रिकेट

ENG vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ इस इंग्लिश बल्लेबाज का जमकर चला बल्ला और जड़ा दिया दोहरा शतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 2, 2023, 10:32 PM IST

ENG vs IRE Test: इकलौते टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच मुकाबला चल रहा है। इस मुकाबले में इंग्लिश बल्लेबाज ओली पोप का जमकर बल्ला चला। उन्होंने 22 चौके और 3 छक्के की मदद से दोहरा शतक जमाया। ओली पोप की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड ने पहला पारी को 524/4 रन पर घोषित कर दी।

Image

ओली पोप।

Photo : AP

ENG vs IRE Test: आयरलैंड के खिलाफ इंग्लिश बल्लेबाज ओली पोप का बल्ला जमकर चला। 25 साल के ओली पोप ने आयरलैंड के खिलाफ 98.55 की स्ट्राइक रेट से 208 गेंदों पर 22 चौके और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 205 रन बनाए। यह उनका टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक है। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट करियर की सबसे बड़ी 145 रन की पारी खेली थी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले इंग्लैंड ने पहली पारी को 524/4 रन पर पारी घोषित कर दी।

छक्के के साथ पूरा किया दोहरा शतक

ओली पोप की शानदार पारी की बदौलत टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ पहली पारी को 82.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 524 रन पर पहली पारी घोषित कर दी। ओली पोप ने 207 गेंदों पर छक्के के साथ दोहरा शतक पूरा किया। इसके साथ ही वे दूसरे सबसे तेज इंग्लिश बल्लेबाज भी बन गए। टेसट में सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाथन एलेस के नाम है। उन्होंने 2002 में क्राइस्टचर्च में 153 गेंदों पर सबसे तेज दोहरा शतक जमाया था।

इंग्लैंड ने की अच्छी शुरुआत

आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत की। टेस्ट के पहले दिन आयरलैंड की टीम 56.2 ओवर में 172 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इंग्लैंड के शुरुआती चार खिलाड़ियों ने शानदार पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी थी। जैक क्रॉली ने 45 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 56 रन बनाए थे। इसके बाद बेन डेकेट ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 24 चौके और एक छक्के की मदद से 182 रन बनाए। जो रूट भी अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हो गए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article