क्रिकेट

Ashes 2023: इंग्लैंड के खिलाफ इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का जमकर चला बल्ला, जड़ दिया चौथा शतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 17, 2023, 10:01 PM IST

Ashes 2023, ENG vs AUS: एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 199 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इंग्लैंड के खिलाफ यह उनका चौथा शतक है।

Image

उस्मान ख्वाजा।

Photo : AP

Ashes 2023, ENG vs AUS: इंग्लैंड में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का बल्ला जमकर चला। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलियाई टीम को संभाला। उन्होंने 199 गेंदों पर 12 चौके और 2 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। 75 ओवर के मैच खत्म होने के बाद उस्मान 49.10 की स्ट्राइक रेस्ट से 224 गेंदों पर 12 चौके और 2 छक्के की मदद से 110 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उस्मान ख्वाजा की शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 245 के पार पहुंच गया। वहीं, 81वें ओवर की पहली गेंद पर उस्मान का जीवनदान मिला। स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद को नहीं पढ़ पाए और बोल्ड हो गए। लेकिन अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल करार दिया।

उस्मान का इंग्लैंड के खिलाफ चौथा शतक

उस्मान ख्वाजा इंग्लैंड के खिलाफ एक छोड़ पर डटकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी इंग्लैंड के गेंदबाजों का पसीना छुड़ाए हैं। उस्मान का यह इंग्लैंड के खिलाफ चौथा शतक है। इससे पहले 4 जनवरी 2018 को 171 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके चार साल बाद उस्मान का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ फिर जमकर बोला था। उन्होंने 5 जनवरी 2022 को 137 रन, जबकि इस मैच के दूसरी पारी में 101 रन की नाबाद पारी खेली थी।

बढ़त के लिए चाहिए 131 रन

उस्मान ख्वाजा के शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में बढ़त की ओर बढ़ रहा है। टीम ने 79 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 262 रन बना लिए हैं। टीम को अभी इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में बढ़त के लिए 131 रन की और जरूरत है।

इंग्लैंड के खिलाफ 48 की स्ट्राइक रेट से बनाते हैं रन

उस्मान ख्वाजा इंग्लैंड के खिलाफ जमकर रन बटोरते हैं। वे 2011 से अभी तक कुल 15 टेस्ट मैचों के 26 पारियों में 47.78 की स्ट्राइक रेट और 41.33 की औसत से 992 रन बनाए हैं। इसमें 4 शतक और 3 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान वे 116 चौके और सिर्फ 6 छक्के जमा चुके हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article