क्रिकेट

Ashes 2023: डेविड वॉर्नर का इस गेंदबाज के सामने हो जाती है सिट्टी-पिट्टी गुम, देखें ऐसा है उनका रिकॉर्ड

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 17, 2023, 08:31 PM IST

Ashes 2023, ENG vs AUS: एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी को आगे बढ़ाने के लिए मैदान पर उतरी। इंग्लैंड के खिलाफ उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। टीम का स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने 10 साल में 15वीं बार आउट कर पवेलियन भेजा। इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्नर का बल्ला शांत रहा।

Image

आउट होने के बाद डेविड वॉर्नर।

Photo : AP

Ashes 2023, ENG vs AUS: इंग्लैंड में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन यानी शनिवार को ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर सके। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 14 रन से आगे खेलना शुरू किया। दूसरे सेशन के दौरान टीम ने 44 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाकर खेल रहे थे। टीम को अभी भी पहली पारी में बढ़त हासिल करने के लिए 254 रन की जरूरत है। उस्मान ख्वाजा 66 रन और ट्रेविस हेड 41 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

वॉर्नर को ब्रॉड ने 15वीं बाद किया आउट

इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर बल्लेबाजी करने उतरे। हालांकि, उनका बल्ला ज्यादा देर तक नहीं चल सका। कल वॉर्नर 8 रन बनाकर नाबाद रहे थे। मैच के दूसरे दिन वे महज एक रन और बनाकर आउट हो गए। वे 33.33 की स्ट्राइक रेट से 2 चौके की मदद से 27 गेंदों पर महज 9 रन बनाकर आउट हो गए। 11वें ओवर की पहली गेंद पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने डेविड वॉर्नर का अपना शिकार बनाया। उन्होंने पिछले 10 सालों में 15वीं बार आउट किया। ब्रॉड ने इस साल पहली बार वॉर्नर को आउट किया, जबकि 2019 में सबसे ज्यादा सात बार आउट किया था।

तीन गेंदों को मिली सफलता

मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने सात खिलाड़ियों को गेंदबाजी में आजमाए। लेकिन इसमें सिर्फ तीन गेंदबाजों को सफलता मिल पाई। स्टुअर्ट ब्रॉड ने 10 ओवर किए, जिसमें तीन मेडन ओवर के साथ 23 रन देकर सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए। बेन स्टोक्स ने भी तीन ओवर किए। उन्होंने महज छह रन देकर एक विकेट लिए। वहीं, अन्य पांच गेंदबाजों को अभी विकेट की दरकार है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article