Ashes 2023, ENG vs AUS: एशेज सीरीज का रोमांचक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया का सोया हुआ शेर एक बार फिर जाग उठा। इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी लड़खड़ा गई थी। डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ जल्द आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। इस दौरान टीम का धाकड़ बल्लबाज मार्नस लाबुशेन ने शतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला। उनकी इस शतकीय पारी की बदौलत टीम 200 रन के पर पहुंच गई।
160 गेंदों पर पूरा किया शतक
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम के लिए सही समय पर रन बनाए। उन्होंने 160 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। वे अभी भी बल्लेबाजी कर रहे हैं। लाबुशेन का यह 11वां शतक है। यह शतक करीब छह महीने के बाद उनके बल्ले से निकला है। इस शतक से पहले मार्नस लाबुशेन एडिलेड में 8 दिसंबर 2022 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 164 रन की पारी खेली थी।
इंग्लैंड के खिलाफ लाबुशेन का दूसरा शतक
मार्नस लाबुशेन का इंग्लैंड के खिलाफ जमकर बल्ला चलता है। वे इंग्लैंड के खिलाफ 2019 से अभी तक 13 टेस्ट मैचों के 24 पारियों में बल्लेबाजी कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 50.40 की स्ट्राइक रेट से कुल 994 रन बनाए हैं। इस शतक से पहले इंग्लैंड के खिलाफ मार्नस लाबुशेन का बल्ला 16 दिसंबर 2021 को जमकर चला था। इस दौरान लाबुशेन ने इंग्लैंड के खिलाफ 103 रन की पारी खेली थी।
