क्रिकेट

Ashes 2023: इंग्लिश खिलाड़ी शतक से महज एक रन रहे दूर, स्पेशल क्लब में हुए शामिल

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 21, 2023, 11:31 PM IST

Ashes 2023, England vs Australia: एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड खेलने उतरी। इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत और टीम ने 107.4 ओवर में 592 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस दौरान टीम का एक धाकड़ बल्लेबाज शतक जड़ने से चूक गया।

Image

जॉनी बेयरस्टो।

Photo : AP

Ashes 2023, England vs Australia: एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मुकाबला काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड ने 384 रन और 4 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को और मजबूत स्थिति तक पहुंचा। लेकिन दूसरी ओर टीम के धाकड़ बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो शतक से चूक गए। तीसरे दिन तीनों खिलाड़ियों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड का स्कोर 500 के पार पहुंच गया। टीम ने तीसरे दिन 107.4 ओवर में 592 रन बनाए।

99 रन पर नाबाद रहे बेयरस्टो

इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो एक छोड़ पर खड़े रहे, लेकिन दूसरी छोड़ पर उनका लंबे समय तक कोई साथ नहीं दे सका। बेयरस्टो ने 122.22 की स्ट्राइक रेट से 81 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 99 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, हैरी ब्रूक ने 61 की स्ट्राइक रेट से 100 गेंदों पर 5 चौके की मदद से 61 रन बनाए, जबकि कप्तान बेन स्टोक्स ने 68.91 की स्ट्राइक रेट से 74 गेंदों पर 5 चौके की मदद से 51 रन बनाए।

99 रन पर नाबाद रहने वाले तीसरे इंग्लिश खिलाड़ी बने बेयरस्टो

जॉनी बेयरस्टो 99 रन पर नाबाद रहने वाले तीसरे इंग्लिश खिलाड़ी बने, जबकि ओवरऑल सातवें बल्लेबाज बने। इंग्लैंड के ज्योफ्री बायकाट 1979 में 99 रन पर नाबाद रहे थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ 1995 में, इंग्लैंड के एलेक्स ट्यूडर 1999 में, दक्षिण अफ्रीका के शॉन पोलॉक 2002 में, दक्षिण अफ्रीका के एंड्रयू हॉल ने 2003 में, पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक 2017 में में 99 रन पर नाबाद रहे थे।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी लड़खड़ाई

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की। टीम के 40 ओवर में 112 रन पर 4 खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। उस्मान ख्वाजा 18 रन पर, डेविड वॉर्नर 28 रन पर, स्टीव स्मिथ 17 रन और ट्रैविस हेड 1 रन पर आउट हो गए। वहीं, मार्नस लाबुशेन 43 रन बनाकर और मिचेल मार्श एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article