क्रिकेट

ENG vs AUS 3rd Test: छा गए दो कंगारू, एक ने फील्डिंग में मारा 'पंजा', दूसरे ने गेंदबाजी में 'छक्का'

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jul 7, 2023, 09:14 PM IST

Pat Cummins and Steve Smith shine, ENG vs AUS 3rd Ashes Test: प्रतिष्ठित एशेज टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जोरदार टक्कर चल रही है। इस मैच की पहली पारी में काफी कुछ हुआ, दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन करके विरोधी टीम को रोकने का प्रयास किया। इसी बीच दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी छा गए।

Image

पैट कमिंस (AP)

England vs Australia 3rd Test, Ashes Series: मेजबान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच हेडिंग्ले में खेले जा रहे तीसरे एशेज टेस्ट (ENG vs AUS 3rd Test) में दोनों टीमें जमकर जोर लगा रही हैं। मैच के दूसरे दिन काफी धमाल देखने को मिला और इसमें चमके ऑस्ट्रेलिया के दो स्टार खिलाड़ी। एक हैं मौजूदा कप्तान पैट कमिंस और दूसरे हैं पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ।

ऑस्ट्रेलिया ने मैच की पहली पारी में 263 रन बनाए और ऑलआउट हुई। इसके बाद जब इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो सिर्फ बेन स्टोक्स (80) ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे जिनका बल्ला चला। बाकी सभी खिलाड़ी सस्ते में आउट हुए और पूरी पारी 237 रन पर सिमट गई। इस पारी को समेटने में पैट कमिंस और स्टीव स्मिथ का अहम योगदान रहा।

पैट कमिंस का धमाल

पैट कमिंस ने इंग्लैंड की पारी में धमाकेदार गेंदबाजी की और 18 ओवर 1 मेडन ओवर करते हुए 91 रन देकर 6 विकेट झटके। उनकी रफ्तार के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए। कमिंस ने बेन डकट, हैरी ब्रुक, जो रूट, मोइन अली, मार्क वुड और स्टुअर्ट ब्रॉड को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

स्टीव स्मिथ की शानदार कैचिंग, बनाया रिकॉर्ड

दूसरी तरफ फील्डिंग करते हुए पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने एक शानदार रिकॉर्ड बना डाला। स्मिथ ने इस पारी में 5 कैच लपके। इसी के साथ वो पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए जिसने टेस्ट मैच की एक पारी में दो बार 5 कैच लेने का कमाल किया। आज से पहले उन्होंने ये कमाल 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी किया था। इसके अलावा वो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ब्रायन लारा (164) को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक कैच लपकने के मामले में 10वें पायदान पर आ गए हैं। स्मिथ के अब 165 कैच हो चुके हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article