क्रिकेट

ENG vs AUS 1st ODI इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया पहले ODI की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की वनडे सीरीज का आगाज आज गुरुवार 19 सितंबर, 2024 को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर होने जा रहा है। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और नॉटिंघम के मौसम का ताजा हाल क्या कहता है।

Image

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे पिच और वेदर रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे आज
  • बारिश की नहीं है मैच के दौरान आशंका
  • पिच पर होगी हमेशा की तरह रनों की बारिश

चिरप्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच टी20 सीरीज के 1-1 की बराबरी पर समाप्त होने के बाद पांच मैच की वनडे सीरीज का आगाज नॉटिंघम में होने जा रहा है। इंग्लैंड की टीम की कमान जोस बटलर की गैरमौजूदगी में हैरी ब्रुक(Harry Brook) के हाथों में है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श(Mitchell Marsh) संभाल रहे हैं।

ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत:

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का वनडे में अबतक 156 बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें 63 मैच में इंग्लैंड और 88 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है। जबकि 3 मुकाबले बगैर किसी परिणाम के समाप्त हुए। इंग्लैंड को 63 मुकाबलों में से 36 में जीत घरेलू सरजमीं पर मिली है। वहीं ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड में अपने 88 में से 33 मुकाबले जीत सका है। ऐसे में आंकड़ों में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होती नजर आ रही है। हालांकि धाकड़ खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी की वजह से इंग्लैंड की टीम में अनुभव की कमी नजर आ रही है।

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे की पिच रिपोर्ट

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला वनडे मुकाबला नॉटिंघम के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। नॉटिंघम का मैदान वनडे फॉर्मेट के लिए आदर्श माना जाता है। यहां जमकर रन बनते हैं और गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। यहां खेले गए 53 वनडे मैचों में पहली पारी का औसत 251 और दूसरी पारी का 219 रन रहा है। यहां की पिच सपाट है जो तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है। गेंदबाजों को यहां अच्छा उछाल मिलता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिनर्स को भी पिच से मदद मिलती है।

ऐसा है इस मैदान पर वनडे मैचों का रिकॉर्ड:

अबतक यहां खेले गए 53 एकदिवसीय मुकाबलों में 22 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है जबकि 28 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के नाम रहे हैं। इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर इंग्लैंड के नाम दर्ज है। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ इस मैदान पर 6 विकेट पर 481 रन बनाए थे। इस मैदान पर एक बार इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 350 रन के लक्ष्य का पीछा करके जीत हासिल की है। कुल मिलाकर लक्ष्य का पीछा करना इस मैदान पर आसान है और यहां जमकर रन भी बनते हैं।

कैसा रहेगा नॉटिंघम का मौसम?

नॉटिंघम में स्थानीय समायानुसार मैच दोपहर 12:30 PM बजे शुरू होगा। इस दौरान तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच रहेगा। मौसम गर्म होने के बावजूद बारिश की संभावना नहीं है हालांकि बादल मैच के दौरान छाए रहेंगे। दोपहर 12 बजे मैच का टॉस होगा। नॉटिंघम में पहले वनडे में बारिश विलेन नहीं बनेगी। बारिश रात 11 बजे हो सकती है लेकिन उससे पहले मैच खत्म हो चुका होगा। इंग्लैंड के मौसम के बारे में हालांकि भविष्यवाणी कर पाना मुश्किल होता है यहां मौसम कभी भी करवट बदल लेता है।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें

इंग्लैंड क्रिकेट टीम(England Squad for ODI Series): हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, फिल साल्ट(विकेटकीपर), जैमी स्मिथ, ओली स्टोन, रीस टॉप्ली, जॉन टर्नर।

ऑस्ट्रेलिया की टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, जैक-फ्रेजर मैक्गर्क, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article