LIVE

ENG VS AUS 1st ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा, ट्रेविस हेड ने खेली रिकॉर्ड तोड़ शतकीय पारी

नवीन चौहानUpdated Sep 21, 2024, 14:43 IST
Follow on Google News
ENG VS AUS 1st ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा, ट्रेविस हेड ने खेली रिकॉर्ड तोड़ शतकीय पारी

ENG VS AUS 1st ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा, ट्रेविस हेड ने खेली रिकॉर्ड तोड़ शतकीय पारी

Eng Vs Aus 1st ODI , England vs Australia 1st ODI Match Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान इंग्लैंड को नॉटिंघम में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 7 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 49.4 ओवर में 315 रन बनाकर ढेर हो गई। इसके बाद जीत के लिए मिले 316 रन के लक्ष्य को वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने 44 ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की जीत की इबारत ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन ने लिखी। दोनों ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके टीम को जीत दिलाई। ट्रेविस हेड 154*(129) और मार्नस लाबुशेन ने 77*(61) रन की पारी खेली। हेट को उनकी मैच जिताऊ शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इंग्लैंड के गेंदबाज ट्रेविस हेड के बल्ले को रोकने में नाकाम रहे। बची कुची कसर मार्नस लाबुशेन ने पूरी की।

बेन डकेट ने खेली 95 रन की पारी
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम बेन डकेट की 95 रन की आतिशी पारी की बदौलत 49.4 ओवर में 315 रन बनाकर ढेर हो गई। एक समय इंग्लैंड की टीम 350 रन के स्कोर तक पहुंचती दिख रही थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की वापसी कराई और इंग्लैंड को 315 रन के स्कोर पर रोकने में सफल रही।

अच्छी शुरुआत का इंग्लैंड नहीं उठा पाया फायदा
इंग्लैंड की टीम ने 32 ओवर में दो विकेट पर 211 रन बना लिये थे लेकिन टीम 49.4 ओवर में 315 रन पर सिमट गई। डकेट ने 91 गेंद में 11 चौके जड़े जबकि जैक्स ने अपने तीसरे अर्धशतक के लिए 56 गेंद का सामना करते हुए अपनी पारी के दौरान पांच चौके और दो छक्के जड़े। कप्तान हैरी ब्रुक ने 39 और जैकब बेथेल ने 35 रन की पारी खेली। आस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा और मार्नस लाबुशेन ने तीन तीन विकेट झटके। ट्रेविस हेड ने दो विकेट प्राप्त किये।

ENG VS AUS 2nd ODI Match Today Live Score Update

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें (England and Australia ODI Squads)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम(England Playing XI): फिल साल्ट, बेन डकेट,विल जैक्स, हैरी ब्रुक (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेट कीपर), लियाम लिविंगस्टोन,जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, मैट पॉट्स, आदिल राशिद।


ऑस्ट्रेलिया की टीम (Australia Playing XI): ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), मैट शॉर्ट, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, बेन ड्वार्शिस, एडम ज़म्पा।

SEPT 20, 2024 00:02 IST

ENG VS AUS 1st ODI LIVE SCORE: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सीरीज के पहले वनडे में 7 विकेट से रौंद दिया। जीत के लिए मिले 316 रन के लक्ष्य को 7 विकेट रहते 44 ओवर में हासिल कर लिया। हेड ने 154*(129) और मार्नस लाबुशेन ने 77*(61) रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
SEPT 19, 2024 23:35 IST

ENG VS AUS 1st ODI LIVE SCORE: ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 37 ओवर में 3 विकेट पर 251 रन

ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए 316 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 37 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 251 रन बना लिए हैं। लाबेशुन 36 गेंद में 43 और ट्रेविस हेड 112 गेंद में 126 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 78 गेंद में 65 रन और बनाने हैं।
SEPT 19, 2024 23:09 IST

ENG VS AUS 1st ODI LIVE SCORE: जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को चाहिए 19 ओवर में 120 रन

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 19 ओवर में 120 रन और बनाने हैं।
SEPT 19, 2024 23:08 IST

ENG VS AUS 1st ODI LIVE SCORE: ट्रेविस हेड ने जड़ा शतक

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 92 गेंद में 14 चौके और 3 छक्के की मददे से अपना शतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया ने 31 ओवर में 3 विकेट पर 196 रन बना लिए हैं। हेड 100 और लाबुशेन 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

SEPT 19, 2024 22:22 IST

ENG VS AUS 1st ODI LIVE SCORE: 100 रन के पार पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, ट्रेविस हेड ने जड़ा अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया ने 316 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 61(63) रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 19, 2024 21:53 IST

ENG VS AUS 1st ODI LIVE SCORE: ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 13 ओवर में 1 विकेट पर 80

जीत के लिए 316 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 13 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 41 और स्टीव स्मिथ 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 19, 2024 21:17 IST

ENG VS AUS 1st ODI LIVE SCORE: ऑस्ट्रेलिया ने गंवाया पहला विकेट, मार्श लौटे पवेलियन

जीत के लिए 316 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहला झटका मैथ्यू पॉट्स ने दिया। मिचेल मार्श 10 (14) रन बनाकर कैच दे बैठे। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3.3 ओवर में 1 विकेट पर 20 रन हो गया। मार्श के आउट होने के बाद अनुभवी स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
SEPT 19, 2024 21:01 IST

ENG VS AUS 1st ODI LIVE SCORE: लक्ष्य का पीछा करने उतरा ऑस्ट्रेलिया, हेड-मार्श ने की शुरुआत

इंग्लैंड द्वारा जीत के लिए दिए 316 रन के लक्ष्य का पीछा करने ऑस्ट्रेलिया की टीम उतर गई है। ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श ने पारी की शुरुआत की है।
SEPT 19, 2024 20:29 IST

ENG VS AUS 1st ODI LIVE SCORE: 315 रन पर ढही इंग्लैंड की पारी

पहले वनडे में इंग्लैंड की टीम 49.4 ओवर में 315 रन बनाकर ढेर हो गई। जीत के लिए इंग्लैंड को 316 रन बनाने का लक्ष्य मिला है।
SEPT 19, 2024 20:18 IST

ENG VS AUS 1st ODI LIVE SCORE: 300 रन के करीब पहुंचा इंग्लैंड

इंग्लैंड ने 48 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 297 रन बना लिए हैं।
SEPT 19, 2024 19:47 IST

ENG VS AUS 1st ODI LIVE SCORE: इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर बनाए 257 रन

इंग्लैंड ने 39 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 5 विकेट पर 261 रन बना लिए हैं। लिविंगस्टोन 8 और बेथेल 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 19, 2024 19:23 IST

ENG VS AUS 1st ODI LIVE SCORE: बेन डकेट शतक से चूके, लिविंगस्टोन ने दिया झटका

बेन डकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे शतक जड़ने से 5 रन से चूक गए। डकेट को लियाम लिविंगस्टोन ने अपनी ही गेंद पर फॉलो थ्रू में आसान कैच लपककर चलता कर दिया। उन्होंने 95 (91) रन क ीपारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके जड़े। इसके साथ ही इंग्लैंड का स्कोर 32.4 ओवर में 3 विकेट पर 213 रन हो गया।
SEPT 19, 2024 19:10 IST

ENG VS AUS 1st ODI LIVE SCORE: इंग्लैंड ने 30 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 201 रन

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 30 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिए हैं। डकेट 90(86) और कप्तान ब्रूक 21(18) रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 19, 2024 18:57 IST

ENG VS AUS 1st ODI LIVE SCORE: इंग्लैंड ने 26 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 172 रन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 172 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 80(73) और हैरी ब्रूक 2(4) रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 19, 2024 18:56 IST

ENG VS AUS 1st ODI LIVE SCORE: अर्धशतक जड़ने के बाद विल जैक्स लौटे पवेलियन

अर्धशतक जड़ने के बाद विल जैक्स अपनी पारी को और बड़ा नहीं कर सके और एडम जंपा की गेंद पर कैच देकर पवेलियन लौट गए। जैक्स ने 56 गेंद में 62 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 2 छक्के जड़े। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 24.3 ओवर में 2 विकेट पर 168 रन हो गया।
SEPT 19, 2024 18:32 IST

ENG VS AUS 1st ODI LIVE SCORE: इंग्लैंड ने 20 ओवर में बनाए 127/1 रन

इंग्लैंड ने 20 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 56 (55) और विल जैस्क्स 45(43) रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 19, 2024 18:30 IST

ENG VS AUS 1st ODI LIVE SCORE: बेन डकेट ने जड़ा अर्धशतक

सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 49 गेंद में अपना अर्धशतक 6 चौके की मदद से पूरा किया।
SEPT 19, 2024 18:24 IST

ENG VS AUS 1st ODI LIVE SCORE: इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार

इंग्लैंड क्रिकेट टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। फिलहाल बेन डकेट और विल जैक्स क्रीज पर डटे हुए हैं।
SEPT 19, 2024 18:06 IST

ENG VS AUS 1st ODI LIVE SCORE: इंग्लैंड का स्कोर 100 के करीब

विल जैक्स और बेन डकेट ने इंग्लैंड की पारी को संभाल लिया है। टीम धीरे-धीरे 100 के स्कोर के करीब पहुंच रही है। वहीं ऑस्ट्रेलिया को दूसरे विकेट की तलाश है।
SEPT 19, 2024 17:38 IST

ENG VS AUS 1st ODI LIVE SCORE: इंग्लैंड ने 8 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 49 रन

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 30 (23) और विल जैक्स 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।