क्रिकेट

T20 Women's World Cup: टी20 वर्ल्ड कप का आगाज आज से, एलिस पेरी तोड़ सकती हैं रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 10, 2023, 06:02 PM IST

T20 Women's World Cup में ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग बल्लेबाज एलिस पेरी के पास रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। पेरी 2009 से लेकर अब तक हर टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा रही हैं। वह रोहित के सबसे ज्यादा मैच खेलने के रिकॉर्ड से 4 कदम दूर हैं। ऑस्ट्रेलिया अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगा।

Image

एलिस पेरी, बैटर ऑस्ट्रेलिया

Photo : Twitter

आज से साउथ अफ्रीका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की नजर जहां छठे खिताब पर होगी, वहीं टीम की ओपनिंग बल्लेबाज एलिस पेरी के पास भारत के कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। पेरी इस रिकॉर्ड से केवल 4 मैच दूर हैं। फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, लेकिन उनका यह रिकॉर्ड जल्द टूटने वाला है।

सर्वाधिक टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने वाले खिलाड़ी

टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो 2007 से अब तक रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 39 मैच खेले हैं। फिलहाल वह टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक मैच खेलने के मामले में नंबर वन पर हैं। उन्होंने 2007-2022 के दौरान सभी टी20 वर्ल्ड कप खेले हैं।

चार कदम की दूरी पर पेरी

एलिसा पेरी 2009 टी20 वर्ल्ड कप से अब तक सभी वर्ल्ड कप में खेली हैं। कुल मैच की बात करें तो वह अब तक 36 मैच खेल चुकी हैं और रोहित शर्मा के सबसे अधिक मैच खेलने के रिकॉर्ड से 3 कदम दूर हैं, और 4 मैच खेलते ही रोहित शर्मा के इस रिकॉर्ड से आगे निकल जाएंगी।

तीसरी क्रिकेटर बनेंगी पेरी

अब तक हुए टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो रोहित शर्मा और शाकिब अल हसन ने हर वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है और अब पेरी तीसरी क्रिकेटर बन जाएंगी। हालांकि, महिला क्रिकेटर की बात करें तो एलिस पेरी पहली खिलाड़ी होंगी, जो अब तक हुए सभी वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगी।

टी20 महिला वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच

एलिसे पेरी (ऑस्ट्रेलिया) – 36 मैच

एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया) – 34 मैच

सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) – 32 मैच

डियांड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज) – 30 मैच

हरमनप्रीत कौर (भारत) – 30 मैच

ग्रुप ए में है ऑस्ट्रेलिया की टीमटी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के साथ ग्रुप ए में है। ऑस्ट्रेलिया अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 11 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से करेगी। टी20 महिला वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच करने वाले बैटर की बात करें तो एलिस पेरी अब भी नंबर वन पर हैं।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article