क्रिकेट

Dinesh karthik Stats: दिनेश कार्तिक ने जड़ा टी20 क्रिकेट में अनोखा 'तिहरा शतक', बने ऐसा करने वाले पहले प्लेयर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 2, 2024, 10:47 PM IST

Dinesh Karthik, First cricketer to play 300 t20 matches in a country: दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैदान में उतरते ही वो कारनामा कर दिखाया जो और कोई प्लेयर नहीं कर पाया।

Image

दिनेश कार्तिक (साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिनेश कार्तिक बने एक देश में 300 टी20 मैच खेलने वाले पहले प्लेयर
  • 18 साल लंबा है टी20 करियर, 2006 में किया था डेब्यू
  • मौजूदी सीजन है डीके का आखिरी आईपीएल

बेंगलुरू: आईपीएल में अपना आखिरी सीजन खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ( Dinesh karthik ) ने मंगलवार को लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में इतिहास रच दिया। दिनेश कार्तिक एक देश में 300 टी20 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले प्लेयर बन गए हैं। दुनिया के कई खिलाड़ियों ने करियर में 300 या उससे ज्यादा मैच खेले लेकिन एक देश में इतनी बड़ी संख्या में मैच नहीं खेल सका।

कार्तिक के बाद रोहित हैं दूसरे पायदान पर

कार्तिक ( Dinesh karthik ) के बाद एक देश में सबसे ज्यादा टी20 मुकाबले खेलने वाले प्लेयर रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा ने भारत में 289 टी20 मैच खेले हैं। इस सूची में 262 मैच के आंकड़े के साथ एमएस धोनी हैं। इंग्लैंड के समित पटेल 259 रन के आंकड़े के साथ चौथे और विराट कोहली भारत में 258 टी20 मैच के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

साल 2006 में कार्तिक ने किया था टी20 डेब्यू

दिनेश कार्तिक ( Dinesh karthik ) ने करियर में कुल 390 टी20 मैच खेले हैं जिसमें से 300 मैच उन्होंने भारतीय सरजमीं पर खेले हैं। दिनेश कार्तिक ने साल 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में टी20 डेब्यू किया था। वो भारतीय टीम का पहला टी20 मुकाबला था। 18 साल से कार्तिक टी20 क्रिकेट में सक्रिय हैं। मौजूदा आईपीएल सीजन से पहले वो संन्यास का ऐलान कर चुके हैं।

शानदार रहा है टी20 में कार्तिक का प्रदर्शन

390 मैच की 346 पारियों में कार्तिक ने 81 बार नाबाद रहते हुए 27.04 के औसत और 135.79 के स्ट्राइक रेट से 7,167 रन बनाए हैं। जिसमें 32 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 97* रन रहा है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article