क्रिकेट

IND vs ENG: संघर्ष के बीच ध्रुव तारे की तरह चमके जुरेल, अंग्रेजों को दिखाई अपनी क्लास

Dhruv Jurel innings in Eng vs Ind: महेंद्र सिंह धोनी के शहर रांची में भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अपनी पारी से सभी का दिल जीत लिया है। चौथे टेस्ट में जब भारतीय क्रिकेट टीम मुश्किल में थी तब जुरेल ने संघर्ष करते हुए सभी को साथ लेकर 90 रनों की पारी खेली।

Image

ध्रुव जुरेल

Photo : AP

Dhruv Jurel innings against England: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में खेले जा रहे टेस्ट मैच में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को मुरीद बना लिया। जुरेल जब बल्लेबाजी करने आए थे तो टीम मुश्किल में थी। एक तरफ सामने से विकेट गिरते जा रहे थे वहीं दूसरी ओर जुरेल डट कर खड़े रहे। जुरेल ने 90 रनो की शानदार पारी खेली। वे भले ही शतक से चूक गए लेकिन ये पारी किसी भी सेंचुरी से कई बढ़कर है।

ध्रूव जुरेल ने अपनी शानदार पारी में 149 गेंदों का सामना किया। उन्होंने इस दौरान 6 चौके और 4 छक्के भी जड़े। जुरेल जिस तरह से खेल रहे थे ऐसा लग रहा था कि वे शतक पूरा कर लेंगे लेकिन टॉम हार्टली की शानदार गेंद पर वे चारों खाने चित्त हो गए और क्लीन बोल्ड हो गए। आगरा का ये बल्लेबाज जैसे ही पवेलियन की ओर लौट रहा था तो रांची का पूरा मैदान उनकी पारी को सलाम ठोक रहा था। जुरेल की इनिंग की 11 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले जो रूट ने भी सराहना की।

रांची में शतक की जताई थी इच्छा

ध्रुव जुरेल ने मैच से पहले ही शतक की मंशा बना ली थी। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को अपना आईडल बताया था और उनके शहर में शतक जड़ने की इच्छा जताई थी। भले ही वे केवल 10 रनों से चूक गए लेकिन एमएस धोनी का ये शहर उनकी इनिंग को हमेशा याद रखेगा। जुरेल की कहानी काफी शानदार है। उनके पिता कारगिल युद्ध लड़ चुके हैं वे अपने बेटे को क्रिकेटर नहीं बनाना चाहते थे हालांकि जुरेल की मां ने उनका साथ दिया और आज वे भारत के लिए धमाल मचा रहे हैं।

रोमांचक मोड़ पर मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। इंग्लैंड ने पहली पारी में जो रूट के शतक की बदौलत 353 रन बनाए। इसके जवाब में उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल की पारी के चलते 307 रन बनाए हैं। भारत अभी 46 रन पीछे हैं। हालांकि वे अगर इंग्लैंड को जल्दी आउट करने में कामयाब रहते हैं तो मैच में रोमांच और बढ़ जाएगा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article