क्रिकेट

रोहित शर्मा का स्टार बल्लेबाज डेब्यू करने को तैयार, इस टीम के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में रख सकते हैं कदम

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 15, 2023, 02:04 PM IST

SA vs AUS ODI And T20 series: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी। वहां दक्षिण अफ्रीका के साथ 8 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस दौरान रोहित शर्मा का धाकड़ बल्लेबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने को तैयार है।

Image

युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस। (फोटो- ICC Media)

SA vs AUS ODI And T20 series: क्रिकेट का महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर को वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी। वनडे वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में इंग्लैंड का सामना न्यूलीलैंड से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी। इस दौरान टीम तीन वनडे और 5 वनडे मैच खेलने उतरेगी। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 30 अगस्त से 3 सितंबर तक तीन वनडे मैचों की सीरीज और 7 से 17 सितंबर तक 5 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

डेवाल्ड ब्रेविस को मिली स्क्वाड में जगह

आईपीएल में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले 20 साल के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साीरीज के लिए बेबी एबी यानी डेवाल्ड ब्रेविस को घरेलू सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया है। उनके पास आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी करने का अनुभव है।

पांच खिलाड़ियों को टी20 से आराम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मुकाबले के लिए दक्षिण अफ्रीका ने अपने पांच खिलाड़ियों को आराम दिया है। टीम के क्विंटन डिकॉक, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, एनरिक नोर्किंया और कगिसो रबाडा को टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। वहीं, वनडे में इन खिलाड़ियों की वापसी हो जाएगी। वहीं, टी20 टीम में अनकैप्ड खिलाड़ियों में विकेटकीपर बल्लेबाज डोनोवन फरेरा, बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके और तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को शामिल किया गया है।

घरेलू क्रिकेट में ऐसा प्रदर्शन रहा है बेबी एबी का

20 साल के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस का घरेलू क्रिकेट में जमकर बल्ला चलता है। डोमेस्टिक क्रिकेट के 44 टी20 में डेवाल्ड ब्रेविस पने 141.80 की स्ट्राइक रेट से 1055 रन बनाए हैं। इसे अलावा 8 लिस्ट-ए में 247 रन और 4 फर्स्ट क्लरस में 179 रन बनाए हैं। वहीं, उन्होंने टी20 में 14 विकेट और लिस्ट-ए में 2 विकेट भी चटकाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की वनडे और टी20 स्क्वाड

टी20 टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), तेंबा बावुमा, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, गेराल्ड कोएट्जी, डोनोवन फरेरा, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, सिसंडा मगाला, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, लिजाद विलियम्स और रस्सी वान डेर डुसेन।

वनडे टीम: तेंबा बावुमा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, सिसंदा मगला, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्किंया, तबरेज शम्सी, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स और वान डेर डुसेन।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article