क्रिकेट

उमा काश्वी ने रचा इतिहास, बनीं WPL में नीलाम होने वाली सबसे युवा खिलाड़ी

कर्नाटक की उमा काश्वी विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में नीलाम होने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं। जानिए कौन हैं उमा काश्वी?

Image

उमा काश्वी (फोटो क्रेडिट BCCI Women X)

कोच्चि: आईपीएल के इतिहास में जो कारनामा वैभव सूर्यवंशी ने दो साल पहले नीलामी में किया था वही उपलब्धि कर्नाटक की 15 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ी उमा काश्वी ने कर दिखाया है। उमा विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में नीलाम होने वाली सबसे युवा क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने ये उलपब्धि 15 साल 202 दिन की उम्र में हासिल की है। इससे पहले डब्लूपीएल इतिहास की सबसे युवा खिलाड़ी का रिकॉर्ड दीया यादव के नाम दर्ज था। 16 साल की उम्र में उन्होंने डब्लूपीएल में एंट्री की थी।

10 लाख रुपये में हुईं नीलाम

दिल्ली कैपिटल्स ने उमा काश्वी को 10 लाख रुपये के बेस प्राइज पर टीम में शामिल किया है। कर्नाटक के लिए वो बतौर ऑलराउंडर खेलती हैं। उमा काशवी दाएं हाथ की बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। हाल ही में उन्होंने बीसीसीआई विमेंस अंडर-15 टूर्नामेंट में 172 के शानदार औसत से 516 रन बनाने के बाद सुर्खियां बटोरी थीं। इस प्रदर्शन में एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था।

कर्नाटक की वंडर गर्ल हैं उमा

डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक उमा काश्वी ने कर्नाटक में खेले 530 मैच में 13,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसमें 24 शतक और 68 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने कर्नाटक की अंडर-15 टीम की कप्तानी की और महारानी ट्रॉफी में बेंगलुरु ब्लास्टर्स की कमान संभाली है।

7 साल की उम्र में हुई थी क्रिकेट की शुरुआत

काश्वी का जन्म 9 अप्रैल 2011 को हुआ था। एमएस धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम के साल 2011 का वर्ल्ड कप जीतने के बाद उनका जन्म हुआ था। उन्होंने सात साल की उम्र में अपने घर के करीब एक एकेडमी में दाखिला लिया और क्रिकेट का कहकरा सीखना शुरू किया और लगातार सफलता की सीढ़िंयां चढ़ती गईं और महज 15 साल की उम्र में विमेंस प्रीमियर लीग में एंट्री करके इतिहास रच दिया है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article