क्रिकेट

DPL 2025: मैदान पर भिड़े गए थे राठी और नितीश राणा, अब कटी जेब

शुक्रवार को अपने आदत से मजबूर दिग्वेश सिंह राठी एक बार फिर मैच के दौरान बल्लेबाज नितीश राणा को उकसाते नजर आए। राणा को भी गुस्सा आ गया और दोनों में जुबानी जंग हुई। इससे पहले की मामला और गरमाता फील्ड अंपायर ने बीच-बचाव कर इसे शांत कराया, लेकिन अब दोनों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है।

Image

नीतीश राणा और दिग्वेश सिंह राठी (साभार-Screengrab DPL)

भारतीय खिलाड़ी नितीश राणा सहित पांच क्रिकेटरों पर शनिवार को यहां साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और वेस्ट दिल्ली लायंस के बीच दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के मैच में आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 30 से 100 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया गया। कप्तान नितीश राणा के तूफानी शतक की बदौलत वेस्ट दिल्ली लायंस ने शुक्रवार को एलिमिनेटर में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को सात विकेट से हराकर डीपीएल के क्वालीफायर 2 में प्रवेश किया।

वेस्ट दिल्ली लायंस के कृष यादव को मैच के दौरान अभद्र व्यवहार करने के लिए अधिकतम सजा दी गई है। उन पर मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

डीपीएल के एक बयान में कहा गया है, ‘‘कृष यादव पर मैच के दौरान विरोधी टीम के खिलाड़ी के लिए अपशब्द कहने और खिलाड़ी की तरफ बल्ला तानने के लिए अनुच्छेद 2.3 (2) के तहत आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘दिग्वेश राठी (साउथ दिल्ली सुपरस्टार) पर खेल भावना के विपरीत आचरण के लिए अनुच्छेद 2.2 (2) के तहत आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 80 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘नीतीश राणा (वेस्ट दिल्ली लायंस) पर विरोधी टीम के खिलाड़ी के प्रति आक्रामक रवैया अपनाने और आपत्तिजनक इशारा करने के लिए अनुच्छेद 2.6 (1) के तहत आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।’’ इनके अलावा अमन भारती (साउथ दिल्ली सुपरस्टार) पर आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत और साउथ दिल्ली सुपरस्टार के ही सुमित माथुर पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article