क्रिकेट

WPL 2023: जीतते-जीतते फिर हार गई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, विमेंस प्रीमिसर लीग में लगातार पांचवीं हार

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 13, 2023, 11:35 PM IST

Delhi Capitals VS Royal Challengers Bangalore : डीवाय पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 6 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ दिल्ली की लीग में पांच मैचों में चौथी जीत है, जबकि बेंगलोर की यह लगातार पांचवीं बार है।

Image

दिल्ली और बेंगलोर टीम की खिलाड़ी। (फोटो - दिल्ली कैपिटल्स के ट्विटर से)

Photo : AP

Delhi Capitals VS Royal Challengers Bangalore : विमेंस प्रीमियर लीग में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम जीतते-जीतते एक बार फिर हार गई। टीम की यह लीग में लगातार पांचवीं हार है। डीवाय पाटिल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन इसके बाद भी जीत दर्ज नहीं कर पाई। दिल्ली ने बेंगलोर को 6 विकेट से हराया। बेंगलोर ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 150 रन बनाए, जबकि दिल्ली ने 4 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

बेंगलोर ने खेली ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

टॉस हार कर पहले खेलने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। कप्तापन स्मृति मंधाना एक बार फिर फेल रहीं। वे महज 8 रन पर आउट हो गईं । एलिस पैरी ने शानदार अर्धशतक जड़कर टीम को संभाला। एलिस ने 128.84 की स्ट्राइक रेट से 52 गेंद पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा नाबाद 67 रन की पारी खेली। वहीं, रिचा घोष ने भी तूफानी पारी खेली। रिचा ने 231.25 की स्ट्राइक रेट से महज 16 गेंद पर 3 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। दिल्ली की शिखा पांडे ने 4 ओवर में 23 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि तारा नॉरिस ने तीन ओवर में 25 रन देकर एक विकेट लिए।

दो गेंद रहते जीता दिल्ली

जवाब में खेलने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने दो गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। लीग में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाली शेफाली वर्मा बिना खाता खोल वापस लौट गईं। मेग लैनिंग भी कुछ खास प्रदरर्शन नहीं दिखा पाईं। ऐलिस कैपसी ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 24 गेंद पर 8 चौकों की मदद से 38 रन बनाए। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्ज और मारिजान काप ने 32 -32 रन जोड़े। बेंगलोर की शोभना आशा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए, जबकि प्रीति बोस और मेगन शुट्ट ने एक-एक विकेट लिए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article