क्रिकेट

WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स की विमेंस प्रीमियर लीग में सबसे बड़ी जीत, टाइटल की रेस में भी बरकरार

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 11, 2023, 10:30 PM IST

Delhi Capitals vs Gujarat Giants: डीवाय पाटील स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जाएंट्स को 10 विकेट से हराया। टीम की यह लीग में विकेट के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इसी जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर बरकरार है।

Image

मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा। (फोटो - दिल्ली कैपिटल्स के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Delhi Capitals vs Gujarat Giants: विमेंस प्रीमियर लीग में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी है। डीवाय पाटील स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर गुजरात जाएंट्स को 10 विकेट से हराया। टीम की यह लीग में विकेट के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले दो मैच में टीम को रन के लिहाज से जीत मिली थी। इस मैच में टीम की कप्तान मेन लैनिंग और शेफाली वर्मा का ताबड़तोड़ प्रदर्शन देखने को मिला। इन दोनों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की। टीम छह अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर बरकरार है।

लेनिंग और शेफाली की शतकीय साझेदारी

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली बड़ा ने गुजरात जाएंट्स के खिलाफ शतकीय साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 43 गेंद पर 107 रन की नाबाद साझेदारी की। शेफाली नले 28 गेंद पर 10 चौके और पांच छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। वहीं, मेग लैनिंग ने 15 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 21 रन की नाबाद पारी खेलीं। शेफाली का यह लीग में दूसरा शतक है। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 84 रन बनाए थे।

गुजरात की शुरुआत रही खराब

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जाएंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 105 रन पर ऑलआउट हो गई। 35 रन के अंदर टीम के छह खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गईं। किम गर्थ नले 37 गेंद पर तीन चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। टीम के सात खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।

मारिजान ने लिए सबसे ज्यादा 5 विकेट

मारिजान काप ने 3.75 की स्ट्राइक रेट से 4 ओवर में 15 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किया। इसके साथ ही वे लीग में बेस्ट गेंदबाज बन गईं। इसके अलावा शिखा पांडे ने 4 ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट लिए। राधा यादव को भी सफलता मिली। उन्होंने 4 ओवर में महज 19 रन देकर 1 विकेट लिया। वहीं, गुजरात जाएंट्स की गेंदबाज पूरी तरह फेल रहीं। दिल्ली के खिलाफ पांच गेंदबाज उतरीं, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article