क्रिकेट

नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में दीप्ति बना सकती हैं बड़ा रिकॉर्ड

भारत टी20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मुकाबला 17 जून को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी। भारत के साथ-साथ यह मुकाबला दीप्ति शर्मा के लिए भी बेहद खास है। इस मुकाबले में दीप्ति के पास सबसे सफल गेंदबाज बनने का मौका है।

Image

दीप्ति शर्मा (साभार-X)

IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर विजयी आगाज करने वाली भारतीय टीम अब अपना दूसरा मुकाबला 17 जून को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला लीड्स हेडिंग्ले में खेला जाएगा। लीग स्टेज में भारत को 5 मुकाबले खेलने हैं और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उसे टॉप-2 में फिनिश करने की दरकार है, ऐसे में नीदरलैंड्स के खिलाफ उसके पास मौका है कि वह जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को मजबूत कर सके। यह मुकाबला टीम इंडिया के साथ-साथ दीप्ति शर्मा के लिए भी बेहद खास है। पहले मुकाबले में धमाकेदार गेंदबाजी करने वाली दीप्ति रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़ी है। दीप्ति अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 354 विकेट लेकर फिलहाल सबसे सफल गेंदबाज की लिस्ट में नंबर दो पर मौजूद हैं। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में उन्होंने केवल 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे।

दो विकेट दूर हैं दीप्ति शर्मा

भारत की सबसे सफल गेंदबाज बनने की दिशा में दीप्ति शर्मा केवल दो विकेट दूर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट लेकर दीप्ति शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने विकेट के आंकड़े को 354 तक पहुंचा दिया था। भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज झूलन गोस्वामी रही हैं जिन्होंने 355 विकेट चटकाए थे। इतना ही नहीं झूलन वर्ल्ड क्रिकेट की भी सबसे सफल गेंदबाज हैं। ऐसे में दीप्ति के पास उन्हें पीछे छोड़ने का मौका है। दीप्ति अगर नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में दो विकेट ले लेती हैं तो वह भारत की सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगी।

टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- रॉबिन्सन दूसरे टेस्ट से हुए बाहर

पहली बार भारत-नीदरलैंड्स का मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत और नीदरलैंड्स की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के मंच पर एक दूसरे से भिड़ने वाली है। नीदरलैंड्स का यह पहला टी20 वर्ल्ड कप है। इतना ही नहीं इस बार 12 टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनी हैं। टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article