क्रिकेट

Most Wickets in Women's T20I: दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, बनी महिला T20I की सबसे सफल गेंदबाज

भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में पांच विकेट झटककर इतिहास रच दिया और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

Image

दीप्ति शर्मा

Photo : AP

बर्मिंघम: भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में पांच विकेट झटककर इतिहास रच दिया है। जीत के लिए 171 रन के लक्ष्य क पीछा करने उतरी पाकिस्तान के खिलाफ दीप्ति ने 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए और टीम इंडिया की 64 रन के अंतर से जीत में अहम भूमिका अदा की। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अंतरराष्ट्रीय टी20 में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ दीप्ति ने अपने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

विमेंस टी20 में सबसे ज्यादा विकेट

दीप्ति शर्मा महिलाओं के टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने ये उपलब्धि पाकिस्तान के खिलाफ पांचवां विकेट चटकाते ही हासिल कर ली। उनके खाते में 145 मैच की 142 पारी में 166 विकेट दर्ज हो गए हैं। उन्होंने 166 विकेट 19.42 के औसत और 6.29 की इकोनॉमी से अपने नाम किए हैं। दीप्ति ने विकेटों की रेस में थाइलैंड की थिपाचा पुथावोंग के नाम दर्ज था। उन्होंने 105 मैच की 102 पारी में 165 विकेट 8.87 के औसत और 3.99 की इकोनॉमी के साथ हासिल किए थे।

350 विकेट चटकाने वाली पहली स्पिनर

अंतरराष्ट्रीय टी20 में 350 या उससे ज्यादा विकेट झटकने वाली दीप्ति शर्मा दुनिया की दूसरी गेंदबाज और पहली स्पिनर हैं। उनके नाम कुल 354 विकेट हो गए हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट झटकने वाली गेंदबाज बनने से दीप्ति दो विकेट दूर हैं। उनसे ज्यादा विकेट भारत की पूर्व दिग्गज झूलन गोस्वामी हैं। झूलन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 355 विकेट लिए हैं।

टी20 विश्व कप में पहली बार झटका पंजा

दीप्ति शर्मा टी20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार पांच विकेट अपने नाम किए। उनके खाते में टी20 विश्व कप में खेले 20 मैच की 20 पारी में 24 विकेट अपने नाम 21.12 के औसत और 6.68 की इकोनॉमी से किए हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article