क्रिकेट

दिल्ली और मुंबई के बीच मैच

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में आज का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है। इस टी20 मैच का आयोजन मुंबई में होगा और मैदान होगा वानखेड़े स्टेडियम। यहां पर जानिए इस मैदान के आंकड़े और यहां कैसा रहा है इन दोनों टीमों का ट्रैक रिकॉर्ड।

Image

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस आज के मैच की पिच रिपोर्ट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में आज का पहला मुकाबला
  • मुंबई इंडियंस की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से होगी
  • वानखेड़े स्टेडियम में होगा रोमांचक मैच

(इंडियन प्रीमियर लीग 2024) में आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मेजबान मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम अपने घर में खेल रही होगी जहां इस सीजन में उनका रिकॉर्ड अब तक कुछ खास नहीं रहा है। इस मुकाबले का आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है। इस मैच में कई खिलाड़ियों पर फैंस की निगाहें टिकी रहेंगी लेकिन एक नाम जो सबसे हटकर है, वो हैं सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), जो कि लंबे समय बाद मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर की बात करें तो इन दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें मुंबई इंडियंस की टीम ने 18 मैच जीते हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 15 जीत शामिल है। इस मैच में जिन खिलाड़ियों पर सभी फैंस की निगाहें होगी उसमें दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) धमाकेदार ओपनर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और डेविड वॉर्नर (David Warner) का नाम शामिल है। वहीं मुंबई इंडियंस की ओर से ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पर सभी की नजर टिकी होगी।

दिल्ली-मुंबई मैच

मेजबान मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाला आज का आईपीएल मैच मुंबई में होने वाला है। यहां के वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर अब तक आईपीएल 2024 में केवल एक मैच खेला गया है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से हुई थी। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 125 रन बना पाई थी। वहीं इसके जवाब में राजस्थान की टीम ने 15.3 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। मैच में शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और उछाल मिला था जिससे बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। हालांकि मैच दिन में है ऐसे में वानखेड़े स्टेडियम में स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है।

इस क्रिकेट ग्राउंड पर आंकड़े

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अब तक इन दोनों टीमों की टक्कर 9 बार हो चुकी है। आंकड़ों में मुंबई इंडियंस का दबदबा नजर आता है। वानखेड़े स्टेडियम में अब तक दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस को केवल 3 बार हरा पाई है। वहीं दूसरी ओर मुंबई की टीम ने 6 बार जीत दर्ज की है। यहां आखिरी बार दिल्ली और मुंबई की भिड़ंत आईपीएल 2022 में हुई थी। उस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे। वहीं इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में ही 5 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। मुंबई इंडियंस के लिए जीत के हीरो ईशान किशन रहे थे जिन्होंने मात्र 35 गेंदों पर 48 रन बना लिए थे। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह ने भी 3 विकेट झटके थे।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article