क्रिकेट

IPL 2026, DC vs GT Today Delhi Weather Report: क्या दिल्ली और गुजरात का IPL मैच बारिश की भेंट चढ़ेगा? जानिए आज कैसा है दिल्ली का मौसम

आज का आईपीएल मैच (DC vs GT Delhi Weather Today) दिल्ली बनाम गुजरात अरुण जेटली स्टेडियम बारिश का पूर्वानुमान: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज 14वां मुकाबला खेला जाना है। पिछले दो मैचों में एक मैच बारिश से रद्द हुआ, जबकि एक मैच को आधा करना पड़ा। क्या आज दिल्ली कैपिटल्स-गुजरात टाइटंस मैच पर भी बारिश का साया है, आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम, यहां जानिए।

Image

दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस, आज दिल्ली के मौसम की रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026 में आज 14वां मुकाबला
  • दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस मैच पर बारिश का साया?
  • आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

DC vs GT Weather Report Today: आईपीएल 2026 में आज एक और रोमांचक और बड़ा मुकाबला खेला जाना है। सीजन के इस 14वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस (Delhi Capitals vs Gujarat Titans) की भिड़ंत होने वाली है। दिल्ली और गुजरात के बीच होने वाला ये मैच देश की राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में आयोजित होने जा रहा है। इस समय देश के तमाम हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है जिसका असर आईपीएल मैचों पर भी पड़ा है। क्या आज के मैच पर भी बारिश का साया है, कैसा रहेगा आज दिल्ली कै मौसम, सब कुछ यहां बताते हैं।

आईपीएल के सीजन 19 में पिछले दो मैच मौसम की मार झेल चुके हैं। सबसे पहले सोमवार को कोलकाता में हुए कोलकाता बनाम पंजाब मुकाबले में बारिश ने एक गेंद भी नहीं होने दी और बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा। दोनों टीमों को एक-एक अंक से ही संतुष्ट होकर लौटना पड़ा था। उसके बाद मंगलवार को गुवाहाटी में आयोजित हुए राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच में भी लगातार बारिश होती रही, अंत में मौसम ने थोड़ी राहत दी तो 11-11 ओवर का मैच हो सका। राजस्थान ने इस मैच में 11 ओवर में 150 रन बना दिए और बाद में पांच बार की चैंपियन मुंबई को देर रात 27 रन से शिकस्त देकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। अब आज दिल्ली-गुजरात मैच में मौसम का कैसा हाल रहने वाला है।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? (Delhi Weather Today)

दिल्ली में कल देर रात तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है और सुबह भी हल्की बूंदाबांदी हुई। इस वजह से मौसम भी ठंडा हो गया है। आज दिल्ली में आईपीएल 2026 का दिल्ली-गुजरात मैच होना है और मैदान में भारी संख्या में फैंस पहुंचने वाले हैं। फिलहाल, दोपहर तक तक दिल्ली में धूप खिली हुई है लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे के बाद एक घंटे तक तकरीबन 50 फीसदी बारिश का अनुमान है। उसके बाद बादल छाए रहेंगे। मैच शाम को 7:30 बजे शुरू होगा और उससे ठीक पहले शाम 6:30 बजे बारिश के आसार हैं। अनुमान के मुताबिक मैच शुरू होते समय बारिश रुक जाएगी लेकिन बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी रात में भी हो सकती है।

दिल्ली और गुजरात के अब तक के नतीजे (DC and GT Results In IPL 2026)

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस ने अब तक आईपीएल 2026 में दो-दो मुकाबले खेले हैं। ये दोनों टीमों की सीजन में पहली भिड़ंत होगी। दिल्ली ने अपने पहले मैच में लखनऊ को 6 विकेट से हराया और उसके बाद दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस को भी 6 विकेट से मात दी। वहीं, गुजरात टाइटंस ने अब तक खेले अपने दोनों मैच गंवाए हैं। पहले मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात को 3 विकेट से हराया, उसके बाद दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस पर रोमांचक मैच में 6 रन से जीत हासिल की।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article