क्रिकेट

AUS vs ENG: पांच साल बाद फिर वही कमाल, डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने की रिकॉर्ड पार्टनरशिप

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 22, 2022, 03:55 PM IST

David Warner and Travis Head partnership, AUS VS ENG 3rd ODI, Melbourne: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के दो धाकड़ ओपनर्स डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड ने धमाकेदार और जोरदार बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड साझेदारी को अंजाम तक पहुंचाया।

Image

डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड (AP)

AUSTRALIA vs ENGLAND 3rd ODI, David Warner-Travis Head partnership: वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में आज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर आमने-सामने आईं। बेहद कम दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया और इसके बाद शुरू हुआ ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर्स का कहर जिसने एक विशाल रिकॉर्ड भी बना दिया।

डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए धमाकेदार बल्लेबाजी की। डेविड वॉर्नर ने 1043 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा जबकि ट्रेविस हेड का शानदार फॉर्म जारी रहा। हेड ने 130 गेंदों में 152 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 4 छक्के और 16 चौके शामिल रहे। वहीं वॉर्नर ने 102 गेंदों में 106 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 2 छक्के और 8 चौके शामिल रहे।

धमाकेदार साझेदारी को अंजाम दिया

मैच जब शुरू हुआ तो करीब 20 ओवर के अंदर ऑस्ट्रेलियाई टीम लगभग 120 रन के करीब पहुंच गई थी, उस समय तक उन्होंने कोई विकेट नहीं गंवाया था। फिर खराब मौसम की वजह से खेल कुछ समय तक रुका रहा। लेकिन इसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने धुआंधार रुख अपनाया और शतक जड़ डाले। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 269 रनों की साझेदारी हुई। ये ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी साबित हुई।

रिकॉर्ड भी है इन्हीं के नाम

वैसे ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड भी वॉर्नर और हेड की जोड़ी के नाम दर्ज है। जब इन दोनों ने पांच साल पहले 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ 284 रनों की साझेदारी की थी। अब पहले और दूसरे स्थान पर यही जोड़ी है। दिलचस्प बात ये है कि चारों सबसे बड़ी साझेदारियों में डेविड वॉर्नर का नाम मौजूद है।

वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी साझेदारियां

1. डेविड वॉर्नर-ट्रेविस हेड - 284 रन - पाकिस्तान के खिलाफ - 2017

2. डेविड वॉर्नर-ट्रेविस हेड - 269 रन - इंग्लैंड के खिलाफ - आज 2022

3. डेविड वॉर्नर-स्टीव स्मिथ - 260 रन - अफगानिस्तान के खिलाफ - 2015

4. डेविड वॉर्नर-आरोन फिंच - 258* रन - भारत के खिलाफ - 2020

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article