क्रिकेट

DAS vs JK Dream11 Prediction: दांबुला सिक्सर्स और जाफना किंग्स के बीच खिताबी मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम

DAS vs JK Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Dambulla Sixers vs Jaffna Kings Playing X1: लंका प्रीमियर लीग 2024 (Lanka Premier League 2024) के चौथे मुकाबले में आज (03 जुलाई 2024) को दांबुला सिक्सर्स और जाफना सिक्सर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम।

Image

दांबुला सिक्सर्स और जाफना सिक्सर्स टीम के बीच खिताबी मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • दांबुला सिक्सर्स का सामना जाफना सिक्सर्स से आज।
  • पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा मैच।
  • इस मुकाबले से पहले देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम।

DAS vs JK Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Dambulla Sixers vs Jaffna Kings Playing X1: लंका प्रीमियर लीग 2024 (Lanka Premier League 2024) का रोमांच धीरे-धीरे बढ़ रहा है। लीग के चौथे मुकाबले में पिछले सीजन की टेबल टॉपर दांबुला सिक्सर्स का सामना तीन बार की चैम्पियन जाफना सिक्सर्स से होगा। यह मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। मौजूदा लीग में दोनों टीमों ने जीत का स्वाद नहीं चखा है। दांबुला सिक्सर्स और जाफना किंग्स को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमें नई रणनीति के साथ आज उतरेगी और जीत का खाता खोलने की कोशिश करेगी। हालांकि, जाफना किंग्स को अपने पहले मुकाबले में गैल मार्वल्स से 5 विकेट से हार मिली थी, जबकि दांबुला सिक्सर्स को अपने पहले मुकाबले में कैंडी फाल्कन्स से 6 विकट से हार मिली थी। जाफना किंग्स की टीम 0 अंक के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है, जबकि दांबुला सिक्सर्स की टीम 0 अंक के साथ टेबल में सबसे नीचे यानी पांचवें नंबर पर है।

जाफना किंग्स का जीत प्रतिशत ज्यादा

दांबुला सिक्सर्स के खिलाफ जाफना किंग्स का पलड़ा भारी है। गुगल के मुताबिक, जाफना किंग्स का जीत प्रतिशत 61% है, जबकि दांबुला सिक्सर्स का जीत प्रतिशत 39% है।

DAS vs JK T20 Match, दांबुला सिक्सर्स और जाफना किंग्स

दिनांक: 03 जुलाई 2024

समय: 3: 00 PM

मैदान: पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी

दांबुला सिक्सर्स और जाफना किंग्स ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: कुसल मेंडिस।

बल्लेबाज: मार्क चैपमैन, पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो।

ऑलराउंडर: धनंजय डी सिल्वा, चामिंडु विक्रमसिंघे।

गेंदबाज: जेसन बेहरेनडोर्फ, मुस्तफिजुर रहमान, नुवान तुषारा, अकिला धनंजय, विजयकांत व्यासकांत।

दांबुला सिक्सर्स और जाफना किंग्स कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: धनंजय डी सिल्वा।

उप-कप्तान: चामिंडु विक्रमसिंघे।

जाफना किंग्स का स्क्वॉड (Jaffna Kings Squads)

गैले मार्वल्स

निरोशन डिकवेला (कप्तान)

भानुका राजपक्षे

लसिथ क्रूसपुल

महेश थीक्षाना

टिम सीफर्ट

एलेक्स हेल्स

जेनिथ लियानागे

ड्वेन प्रीटोरियस

सहान अराच्चिगे

लाहिरू कुमारा

प्रभात जयसूर्या

सीन विलियम्स

जहूर खान

मालशा थारुपथी

सदीशा राजपक्षे

मोहम्मद शिराज

इसुरु उदाना

धनंजय लक्षण

पसिंदु सोरियाबंदरा

कविन्दु नदीशान

मुजीब उर रहमान

चामिन्दु विजेसिंघे

जेफरी वांडरसे

दांबुला सिक्सर्स का स्क्वॉड (Dambulla Sixers Squads)

मोहम्मद नबी (कप्तान)

कुसल परेरा

दुशान हेमंथा

प्रवीण जयविक्रमा

दिलशान मधुशंका

नुवान तुषारा

मुस्तफिजुर रहमान

इब्राहिम जादरान

लाहिरू उदारा

अकिला धनंजय

दानुष्का गुनालथिका

नुवानीडू फर्नांडो

नुवान प्रदीप

रानेश सिल्वा

लाहिरू मधुशंका

सोनल दिनुशा

रीजा हेंड्रिक्स

मार्क चैपमैन

सचिथा जयतिलके

तौहीद हृदॉय

निमेश विमुक्ति

असंका मनोज

चामिंडू विक्रमसिंघे

(*Disclaimer: लंका प्रीमियर लीग में दांबुला सिक्सर्स और जाफना किंग्स की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article