Dan Christian Retires: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर व टी20 स्पेशलिस्ट डेन क्रिस्टियन ने आखिरकार अपने क्रिकेट करियर को समाप्त करने का फैसला ले लिया। उन्होंने गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग (बीबीएल) के चैलेंजर मुकाबले के जरिए अपना अंतिम टी20 मैच खेला। सिडनी सिक्सर्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच खेले गए इस मैच में सिडनी सिक्सर्स हारी जिसके साथ ही उन्होंने संन्यास ले लिया।
डेन क्रिस्टियन ने वैसे तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सीमित ओवर क्रिकेट के दोनों प्रारूपों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया लेकिन ज्यादातर उनका करियर दुनिया की तमाम टी20 लीग में चमकता रहा। उन्होंने अपना पहला टी20 मैच 17 साल पहले 2006 में खेला था, उसके बाद से दुनिया भर की तमाम टी20 टीमों से खेलते हुए इस ऑलराउंडर ने बहुत नाम कमाया। उनके इस सफर में आईपीएल भी शामिल रहा जहां भी वो कई टीमों का हिस्सा रहे।
अपने पूरे करियर के दौरान डेन क्रिस्टियन इन टीमों से खेले
ऑस्ट्रेलियाबारबाडोस रॉयल्स
बारबाडोस ट्राइडेंट्स
ब्रिस्बेन हीट
डेक्कन चार्जर्स
दिल्ली डेयरडेविल्स
ग्लूस्टरशायर
हैम्पशायर
होबार्ट हरीकेन्स
कराची किंग्स
मेलबर्न रेनेगेड्स
मिडिलसेक्स
मुल्तान सुल्तान
न्यू साउथ वेल्स
राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
दक्षिण ऑस्ट्रेलिया
सिडनी सिक्सर्स
ट्रिनबागो नाइट राइडर्स
विक्टोरिया
डेन क्रिस्टियन के करियर के आंकड़े
वनडेः 20 मैच, 273 रन, 20 विकेटटी20 अंतरराष्ट्रीयः 23 मैच, 118 रन, 13 विकेट
टी20 करियर: 409 मैच, 5825 रन, 280 विकेट
डेन क्रिस्टियन ने अपना पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच 2012 में खेला और अंतिम वनडे 2021 में खेला। उन्होंने अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2010 में खेला और अंतिम मैच 2021 में खेला। वहीं लीग क्रिकेट मिलाकर उन्होंने अपना पहला टी20 मैच 2006 में खेला और अंतिम मैच 2 फरवरी 2023 को खेला। बिग बैश लीग में उन्होंने चार खिताब जीतने का गौरव हासिल किया। वो 39 साल की उम्र तक खेले और एक शानदार ऑलराउंडर साबित हुए।
