क्रिकेट

CSK vs DC Flashback: चेन्नई के इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी के तूफान में उड़ गई थी दिल्ली, 177 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे रन

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 10, 2023, 10:50 AM IST

CSK vs DC Flashback: आईपीएल के 55वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स अपने होम ग्राउंड चेपक स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से होगा। चेन्नई की टीम लगभग प्लेऑफ में पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली की टीम लगभग बाहर हो चुकी है। चेन्नई 13 अंक के साथ दूसरे नंबर पर, जबकि दिल्ली 10वें नंबर पर है।

Image

डेवोन कॉन्वे। (फोटो- IPL/BCCI)

CSK vs DC Flashback: आईपीएल के 55वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपक स्टेडियम में खेला जाएगा। यह चेन्नई का होम ग्राउंड है। इसलिए चेन्नई की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है, लेकिन दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर मौजूदा सीजन में अधिकांश टीमों के घर पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी में सफल रहे हैं। आईपीएल के 16वें सीजन में चेन्नई टीम अपने घरेलू मैदान पर छठी बार उतरेगी। इससे पहले पांच मैचों में से तीन में जीत दर्ज की है, जबकि दो मैचों में हार का भी सामना करना पड़ा है।

पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो दिल्ली से चेन्नई काफी आगे है। चेन्नई की टीम ने 11 मैचों में से 6 में जीत मिली है और 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, बारिश के कारण एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका था। टीम 13 अंकों के साथ टेबल में दूसरे नंबर है। वहीं, दिल्ली की बात करें तो मौजूदा सीजन काफी अच्छा नहीं रहा है। टीम को कुल 10 मैचों में से 4 में जीत मिली है, जबकि 6 में हार झेलनी पड़ी है। कुल 8 अंक के साथ टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है। दोनों टीमों के पिछले मुकाबले की बात करें तो चेन्नई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ, जबकि दिल्ली को बेंगलोर के खिलाफ जीत मिली थी।

कॉन्वे का जमकर चला था बल्ला

पिछले सीजन की बात करें तो दिल्ली के खिलाफ चेन्नई को 91 रन से जीत मिली थी। इस मुकाबले में पहले खेलते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली की टीम 17.4 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस मुकाबले में चेन्नई के डेवोन कॉन्वे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 177.55 की स्ट्राइक रेट से 49 गेंदों पर 7 चौके और 5 लंबे-लंबे छक्के जमाकर सबसे ज्यादा 87 रन की पारी खेली थी। हालांकह, रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला भी जमकर चला था, लेकिन वे अर्धशतक से चूक गए थे। गायकवाड़ 41 रन पर आउट हो गए थे। वहीं, दिल्ली के मिचेल मार्श ने सबसे बड़ी पारी खेली थी। वे 25 रन पर आएट हो गए।

मोइन भी विकेट चटकाने में नहीं रहे थे पीछे

दिल्ली के खिलाफ मोइन अली ने शानदार गेंदबाजी कर दिल्ली को लक्ष्य के करीब तक नहीं जाने दिया था। उन्होंने 4 ओवर में 3.3 की इकोनॉमी से महज 13 रन दिए थे और सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह और ड्वेन ब्रावो ने दो-दो विकेट लिए थे। वहीं दिल्ली के एनरिक नोर्खिया ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए थे, जबकि खलील अहमद ने दो विकेट लिए थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article