क्रिकेट

CSK IPL 2026 Update: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा करारा झटका, प्रमुख गेंदबाज टूर्नामेंट से हुआ बाहर, जानिए वजह

Khaleel Ahmed Ruled Out Of IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन हार के बाद शानदार वापसी करते हुए लगातार दो जीत दर्ज कर ली थी। लेकिन इसका जश्न पूरा ही होता कि उनको एक और करारा झटका लग गया है। चोटिल महेंद्र सिंह धोनी कब लौटेंगे पता नहीं, लेकिन अब टीम के शीर्ष पेसर खलील अहमद आईपीएल से बाहर हो गए हैं। क्या है वजह, यहां जानिए।

Image

खलील अहमद आईपीएल 2026 से हुए बाहर

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026
  • चेन्नई सुपर किंग्स को लगा करारा झटका
  • शीर्ष तेज गेंदबाज खलील अहमद आईपीएल से बाहर

Khaleel Ahmed Out Of IPL 2026: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) के चोटिल होने के बाद अब एक और शीर्ष खिलाड़ी के चोटिल होने की खबर ने टीम को करारा झटका दिया है। ब्रेविस तो ठीक होकर लौट आए हैं, लेकिन तेज गेंदबाज खलील अहमद कूल्हे में चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं।

खलील ने सीएसके की तरफ से अभी तक सभी पांच मैच में हिस्सा लिया है। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 14 अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान अपने दाहिने कूल्हे में दर्द की शिकायत की थी। उन्होंने अब तक सीएसके की तरफ से अच्छा प्रदर्शन किया था और उसके गेंदबाजी आक्रमण के मुख्य सदस्य थे।

आईपीएल के एक सूत्र ने बताया, "यह ग्रेड दो की चोट है और इसे ठीक होने में कम से कम 10-12 सप्ताह का समय लगेगा।" इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने भारत के लिए 11 वनडे और 18 टी20 मैच खेले हैं। भारत की तरफ से उन्होंने अपना आखिरी मैच जुलाई 2024 में खेला था।

अब तक आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर

आईपीएल 2026 में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 मैच खेले हैं जिसमें शुरूआती तीनों मैच उन्होंने गंवाए। हालांकि पिछले दो मैचों में उन्होंने ब्रेविस की वापसी के बाद शानदार प्रदर्शन किया और दो लगातार मैच जीते हैं। अंक तालिका में चेन्नई की टीम 4 अंक लेकर आठवें पायदान पर है।

धोनी वापस कब लौटेंगे?

अब चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल है कि उनके स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी वापस कब लौटेंगे। धोनी आईपीएल 2026 के शुरुआत से ही घुटने में दर्द के कारण बाहर थे और उपचार करा रहे हैं। फिलहाल औपचारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई कि धोनी मैदान पर उतरेंगे, लेकिन कुछ खबरों के मुताबिक अगले कुछ मैचों में धोनी की वापसी हो सकती है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article