क्रिकेट

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद, इस बार एशेज सीरीज में बनेगा दर्शकों का नया रिकॉर्ड

Ashes Series: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉड ग्रीनबर्ग का मानना है कि भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट श्रृंखला में रोमांचक मुकाबलों का आगामी एशेज श्रृंखला पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और उन्हें इसमें रिकॉर्ड संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।

Image

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को एशेज सीरीज में रिकॉर्ड दर्शकों की उम्मीद

Photo : AP

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉड ग्रीनबर्ग का मानना है कि भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट श्रृंखला में रोमांचक मुकाबलों का आगामी एशेज श्रृंखला पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और उन्हें इसमें रिकॉर्ड संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज श्रृंखला नवंबर में शुरू होगी। ग्रीनबर्ग को उम्मीद है कि एशेज में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) 2024-25 के दौरान 837,879 कुल दर्शकों की संख्या को पार कर जाएगी।

ग्रीनबर्ग ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से कहा, ‘‘यह शानदार है। एक प्रशंसक के तौर पर यह क्रिकेट (एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के लिए भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही श्रृंखला) देखने लायक है। इसका एशेज पर भी प्रभाव पड़ेगा और हमारे खूब टिकट बिकेंगे।’’

ऑस्ट्रेलियाई इतिहास में एशेज के अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच श्रृंखला को सबसे अधिक दर्शकों ने देखा। एशेज का रिकॉर्ड 946,750 दर्शकों का है, जो 1936-37 एशेज के दौरान बना था, जब सर डोनाल्ड ब्रैडमैन अपने चरम पर थे।

ग्रीनबर्ग ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि हमारे अंग्रेज़ दोस्त एशेज देखने के लिए आएंगे। हम इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। मुझे उनका क्रिकेट खेलने का तरीका बहुत पसंद है और मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि वे हमारे मैदानों पर कैसा प्रदर्शन करते हैं।’’

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article