क्रिकेट

IPL 2023: धाकड़ बल्लेबाज ने कोहली की जमकर तारीफ की और फिर सबके सामने बयां कर दी दिल की बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 26, 2023, 03:46 PM IST

Chris Gayle vs Virat Kohli : भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के चाहने वालों की कमी नहीं है। इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का भी नाम शामिल है। एक शो के दौरन क्रिस गेल ने कोहली की जमकर तारीफ की।

Image

विराट कोहली और क्रिस गेल। (फोटा - आरसीबी के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Chris Gayle vs Virat Kohli : वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के जुनून और उनके काम करने के तरीके की प्रशंसा करने साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) में खेलने के दौरान दोनों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा को याद किया।

गेल और कोहली ने आईपीएल में कई सत्र एक साथ बिताये जिसमें वे प्रतिद्वंद्वी टीम के बल्लेबाजों पर हावी रहते और चिन्नास्वामी स्टेडियम में दर्शकों का मनोरंजन करते जिसमें वे कम से कम 10 शतकीय भागीदारियां निभा चुके हैं।

गेल ने कहा, ‘विराट के साथ बल्लेबाजी करना शानदार था। मुझे उनका खेल के प्रति जुनून बहुत पसंद है। मुझे उनका जुनून, उनका काम करने का तरीका पसंद है, यह शानदार है। आपको इसके लिये उन्हें श्रेय देना होगा और वह अपने प्रदर्शन से इसे दर्शाना चाहता है। ’

जियो सिनेमा पर उपलब्ध माई टाइम विद विराट एपिसोड में गेल ने कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने के अनुभवों के बारे में बात की। गेल ने कहा, ‘विराट और अन्य खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना हमेशा ही खुशनुमा रहा है। मैंने हमेशा आनंद उठाया है, डांस किया है और इसी तरह की चीजें हुई हैं। ’

आरसीबी अपने पूर्व खिलाड़ियों गेल और एबी डिविलियर्स को फ्रेंचाइजी में उनके योगदान के लिए सम्मानित कर रही है।

End of Article