क्रिकेट

क्या चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा IPL मैचों का आयोजन? डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने दिया बड़ा बयान

उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL मैचों के आयोजन के बारे में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के चुनाव में मतदान के बाद बड़ा बयान दिया है।

Image

कर्नाटर राज्य क्रिकेट संघ के चुनाव में मतदान करते कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (DK Shivakumar X)

बेंगलुरु: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रविवार को घोषणा की कि चिन्नास्वामी स्टेडियम भविष्य में आईपीएल मैचों की मेजबानी करता रहेगा। यह घोषणा चार जून को स्टेडियम में हुई भगदड़ के बाद कर्नाटक में इस आयोजन की मेजबानी को लेकर उठे संशय के बीच की गई है। यह भगदड़ उस समय हुई थी जब आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत का जश्न मनाने के लिए भारी भीड़ जमा हुई थी।

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अध्यक्ष पद के चुनाव में अपना मतदान करने के बाद शिवकुमार ने पत्रकारों से कहा कि भविष्य में एक नया बड़ा स्टेडियम भी बनाया जाएगा। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने कहा,'मैं क्रिकेट का प्रशंसक हूं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कर्नाटक में हुई दुर्घटना दोबारा न हो और चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट कार्यक्रम इस तरह आयोजित किए जाएं जिससे बेंगलुरु का सम्मान बना रहे।'

कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने कहा कि केएससीए कानून के दायरे में स्टेडियम का संचालन करते हुए दर्शकों के प्रबंधन के उचित उपाय लागू करेगा। शिवकुमार ने कहा,'हम आईपीएल को कहीं और स्थानांतरित नहीं करेंगे और इसे यहीं चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित करते रहेंगे। यह बेंगलुरु और कर्नाटक का गौरव है, जिसे हम बरकरार रखेंगे।' महिलाओं के मैचों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार उनके लिए भी अवसर सुनिश्चित करेगी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article