क्रिकेट

श्रीलंका को हराकर तोड़ेंगे 'मिथ', पूर्व सेलेक्टर ने की भविष्यवाणी

श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज से पहले पूर्व चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने बात की है। उन्होंने बताया है कि इस दौरे पर एकदम अलग टीम इंडिया नजर आएगी और हमें पूरा भरोसा है कि हम जीतकर लौटेंगे।

Image

चेतन शर्मा (साभार-X)

गौतम गंभीर की कोचिंग और जबसे भारतीय टेस्ट टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है, स्पिन गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजों ने संघर्ष किया है। पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ और फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ जिस तरह से टीम इंडिया हारी उसने स्पिन के खिलाफ उस पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया। श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में भी टीम इंडिया के सामने ऐसी ही चुनौती होगी। टीम इंडिया इस चुनौती को कैसे हैंडल करेगी इसको लेकर पूर्व सेलेक्टर चेतन शर्मा ने बात की है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करेगी और इ मिथ को तोड़ेगी जो वर्तमान में चल रहा है कि स्पिन गेंदबाजों के सामने टीम इंडिया अच्छा नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि हम वहां जाकर श्रीलंका को हराने में सफल रहेंगे।

इन दो बल्लेबाजों का लिया नाम

चेतन शर्मा ने मौजूदा भारतीय स्क्वॉड में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और हाल ही में टीम में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किए गए सरफराज खान की तारीफ की। सरफराज खान को साई सुदर्शन की जगह टीम में शामिल किया गया है। चेतन शर्मा के अनुसार राहुल और सरफराज दोनों स्पिन को बढ़िया खेलते हैं।

गलती सुधार ली गई होगी

चेतन शर्मा ने न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ की गई गलतियों का जिक्र करते हुए कहा कि इस स्तर पर इतनी देर नहीं लगती है। टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों ने अपनी गलतियां सुधार ली होगी। आपको श्रीलंका दौरे पर एकदम अलग टीम देखने को मिलेगी। खिलाड़ी किसी भी दौरे के लिए तैयारी बहुत पहले से शुरू कर देते हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले में और दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।

भारत की टेस्ट टीम (India Squad Against Sri Lanka)-शुभमन गिल, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article