क्रिकेट

एक साल में 'जीरो' से 'हीरो' बनी CSK, अब कर ली मुंबई इंडियंस की बराबरी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 30, 2023, 09:01 AM IST

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात को हराकर 5वीं बार आईपीएल का खिताब जीत लिया है। अब वह इस लीग की सबसे सफल टीम मुंबई की बराबरी कर ली है जिसने 5 बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया था। चेन्नई ने साल 2010 में पहली बार आईपीएल जीता था।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स (साभार-IPL)

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई ने गुजरात को हराया
  • 5वीं बार आईपीएल चैंपियन बनी चेन्नई
  • एमएस धोनी ने की रोहित शर्मा की बराबरी

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए गए आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 विकेट से हरा दिया। गुजरात ने चेन्नई के सामने जीत के लिए 215 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन बारिश से बाधित मैच में चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, जिसे उसने आखिरी गेंद के रोमांच में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। चेन्नई की तरफ से डेवॉन कॉन्वे ने सर्वाधिक 47 रन की पारी खेली। इसके अलावा रवींद्र जड़ेजा ने 6 गेंद में 15 रन की नाबाद पारी खेल चेन्नई को जीत दिला दी। उन्होंने आखिरी दो गेंद में आवश्यक 10 रन बनाकर बाजी पलट दी और चेन्नई को जीत दिला दी।

यह चेन्नई की 5वीं ट्रॉफी है। पिछला साल चेन्नई के लिए सबसे खराब रहा था और उसने 8 अंकों के साथ 9वें नंबर पर फिनिश किया था। एक साल में चेन्नई ने 'जीरो' से जो 'हीरो' तक का सफर तय किया है वो बताती है कि एमएस धोनी अनहोनी को होनी करना जानते हैं।

मुंबई इंडियंस की बराबरी की

इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है। इससे पहले चेन्नई ने 2010, 2011, 2018, और 2021 में इस खिताब पर कब्जा जमाया था। मुंबई की बात करें तो उसने अपना पहला ट्रॉफी 2013 में रोहित की कप्तानी में जीता था। उसके बाद मुंबई ने 2015, 2017 2019 और 2020 में आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

बतौर कप्तान रोहित की बराबरी की

एमएस धोनी ने बतौर कप्तान यह 5वीं आईपीएल ट्रॉफी जीती और इस मामले में उन्होंने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 2013 में अपनी पहली ट्रॉफी जीती और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। पिछले सीजन आखिरी पायदान पर रहने वाली मुंबई इंडियंस ने इस साल प्लेऑफ का सफर तय किया। दूसरे क्वालीफायर में उसे गुजरात के हाथो हार मिली थी।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article