क्रिकेट

Matheesha Pathirana return: चेन्नई सुपर किंग्स के यॉर्कर किंग की वापसी, गुजरात टाइटंस के खिलाफ बरपाएगा कहर

Matheesha Pathirana return: चेन्नई सुपर किंग्स के यॉर्कर स्पेशलिस्ट और डेथ ओवर में टीम के लीड गेंदबाज मथीशा पथिराना इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अपना पहला मैच खेलने के लिए तैयार हैं। वे गुजरात टाइटंस के खिलाफ नए सीजन में अपने अभियान की शुरुआत करने वाले हैं।

Image

पथिराना (फोटो- X)

Matheesha Pathirana return: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार गेंदबाज मथीशा पथिराना की वापसी हो गई है। पथिराना को टीम में महेश ठीक्षणा की जगह शामिल किया गया है। पथिराना को प्लेइंग 11 में नहीं रखा गया है लेकिन वे दूसरी इनिंग में इम्पैक्ट प्लेयर के रुप में खेल सकते हैं।

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना बाएं पैर में ‘ग्रेड एक हैमस्ट्रिंग’ खिंचाव से जूझ रहे हैं। श्रीलंका के इस गेंदबाज को छह मार्च को सिलहट में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के दौरान यह चोट लगी, जिससे वह अपना स्पेल भी पूरा नहीं कर सके और मैदान से बाहर चले गये थे। इसके बाद से वे क्रिकेट से बाहर चल रहे थे। हालांकि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी और अब वे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के दूसरे ही मैच में वापसी कर रहे हैं।

आईपीएल 2023 में मचाया था धमाल

श्रीलंका के युवा गेंदबाज मथीशा पथिराना ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 12 मैच में 19 विकेट झटके थे। धोनी इस गेंदबाज का अंतिम ओवरों में अच्छे से इस्तेमाल करते हैं और यह युवा गेंदबाज भी अपने कप्तान के भरोसे पर खरा उतरता है। ऐसे में पथिराना पर एक बार फिर से आईपीएल में चेन्नई के लिए धमाल मचाने को आतुर होंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान।

सब्सटीट्यूट प्लेयर्स: मथीशा पथिराना, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, निशांत सिंधु, मिशेल सेंटनर।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article