Champions Trophy 2025 Today Match Schedule, Aaj Kiska Match Hai: आज 26 फरवरी, 2025 को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीमें ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप बी मैच में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें अपने पहले मैच में हार का सामना कर चुकी हैं और सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए यह मुकाबला उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा। इस मैच में अफगानिस्तान की कप्तानी हश्मतुल्लाह शाहिदी (Hashmtullah Shahidi) करेंगे वहीं इंग्लैंड की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के पास होगी।
अफगानिस्तान ने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 107 रनों से हार का सामना किया, हालांकि रहमत शाह ने 90 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड ने बेन डकेट के 165 रन के बावजूद ऑस्ट्रेलिया से 5 विकेट से हार झेली। ऐसे में ये मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो का हो गया है।
अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अफगानिस्तान और इंग्लैंड ने अब तक ODI में तीन बार आमने-सामने मुकाबला किया है। इनमें से इंग्लैंड ने दो मैच जीते हैं, जबकि अफगानिस्तान ने 2023 ODI विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की थी। दोनों टीमों का आखिरी मुकाबला 15 अक्टूबर, 2023 को दिल्ली में हुआ था, जहां अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रनों से हराकर इतिहास रचा था।
हेड-टू-हेड स्टैट्स (ODI):
कुल मैच: 3
अफगानिस्तान की जीत: 1
इंग्लैंड की जीत: 2
कोई परिणाम नहीं: 0
पिछले तीन मुकाबले:
15 अक्टूबर, 2023: अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रनों से हराया (दिल्ली, ODI विश्व कप)।
18 जून, 2019: इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को 150 रनों से हराया (मैनचेस्टर, ODI विश्व कप)।
13 मार्च, 2015: इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया (सिडनी, ODI विश्व कप)।
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में रिकॉर्ड
अफगानिस्तान और इंग्लैंड ने अब तक गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में एक-दूसरे के खिलाफ कोई मुकाबला नहीं खेला है। यह मैच दोनों टीमों के लिए इस मैदान पर पहला ODI होगा। गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, और दोनों टीमों को जीत की जरूरत है, इसलिए एक रोमांचक और उच्च स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है।
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर के ODI रिकॉर्ड:
कुल मैच: 75
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 37
पीछे से जीत: 36
पहली पारी का औसत स्कोर: 322
सर्वोच्च स्कोर: 699/5 (पाकिस्तान बनाम भारत, 1989)
सबसे कम स्कोर: 73/10 (न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, 2002)
अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा (Afghanistan vs England ICC Champions Trophy 2025 Match Date)
अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 8वां मुकाबला बुधवार (26 फरवरी 2025) को खेला जाएगा।
अफगानिस्तान और इंग्लैंडके बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Afghanistan vs England ICC Champions Trophy 2025 Match Venue)
अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला कराची के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।
अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा (Afghanistan vs England Match Time)
अफगानिस्तान और इंग्लैंडके बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सातवां मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 2:30 बजे से शुरू होगा।
अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच में टॉस कितनी बजे होगा? (Afghanistan vs England Toss Time)
अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे होगा।
अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Afghanistan vs England Live Telecast)
अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच को टीवी पर स्पोर्ट्स 18 चैनल पर लाइव देखा जा सकता है।
अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Afghanistan vs England Live Streaming)
अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच को मोबाइल पर जियो हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (ENG vs AFG Squads)
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्ला उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान। रिजर्व: दरविश रसूली, बिलाल सामी।
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक, रेहान अहमद, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशीद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।
