क्रिकेट

Champions Trophy 2025: चोट के बाद वापसी करना कभी आसान नहीं होता... शुभमन ने मोहम्मद शमी को लेकर ऐसा क्यों कहा

Champions Trophy 2025, Shubman Gill Statement: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ शुभमन गिल ने बल्ले से और मोहम्मद शमी ने गेंद से घातक गेंदबाजी की। दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल की। शतकीय पारी खेलने वाले शुभमन ने चोट से वापसी करने वाले मोहम्मद शमी को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा चोट के बाद वापसी करना आसान नहीं होता है।

Image

विराट कोहली के साथ शुभमन गिल। (फोटो- AP)

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत का पहला मुकाबला दुबई में खेला गया था।
  • भारत ने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को हराया।
  • शुभमन गिल ने दुबई में शतकीय पारी खेली।

Champions Trophy 2025, Shubman Gill Statement: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की। इस जीत के बाद उप-कप्तान शुभमन गिल ने मोहम्मद शमी की तारीफ करते हुए कहा कि चोट के बाद वापसी करना आसान नहीं होता, लेकिन शमी ने शानदार गेंदबाजी की और वह सच में एक दिग्गज खिलाड़ी हैं।

शमी ने 14 महीने बाद चोट से उबरकर वापसी की और आते ही पांच विकेट झटककर इतिहास रच दिया। वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए और आईसीसी के 50 ओवरों के टूर्नामेंट में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए।

गिल ने बीसीसीआई टीवी पर एक वीडियो पोस्ट में कहा, "जब भी शमी आईसीसी टूर्नामेंट में गेंदबाजी करने आते हैं, तो पांच विकेट से कम नहीं लेते। कभी 4, कभी 5, फिर 4, फिर 5... कई बार तो हमें पता भी नहीं चलता कि कब उन्होंने पांच विकेट पूरे कर लिए।"

उन्होंने यह भी कहा कि "मेहदी हसन हमारे खिलाफ अच्छा खेलते हैं। जब हम बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेल रहे थे, तब भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन जिस लाइन और लेंथ पर शमी ने गेंदबाजी की, उससे नए बल्लेबाज पर लगातार दबाव बना रहा। उन्होंने लगातार सही लाइन पर गेंद डाली और स्विंग कराई, जिससे बल्लेबाज को रन बनाने में मुश्किल हुई। चोट के बाद वापसी करना आसान नहीं होता, लेकिन शमी ने जिस तरह वापसी की है, वह उन्हें एक दिग्गज खिलाड़ी बनाता है।"

229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल ने 129 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और दो छक्के शामिल थे। भारत ने 21 गेंद बाकी रहते जीत हासिल की। गिल ने कहा, "यह आईसीसी टूर्नामेंट में मेरा पहला शतक है। वर्ल्ड कप में मैं दो-तीन बार चूक गया था, एक बार तो 90 पर आउट हो गया था। इसलिए यह शतक मेरे लिए खास है, खासकर इसलिए क्योंकि यह लक्ष्य का पीछा करते हुए आया। मैंने खुद से कहा था कि मुझे टीम के लिए अंत तक खेलना है और वही करने की कोशिश की।"

वहीं, अपनी गेंदबाजी पर बात करते हुए शमी ने कहा, "मेरे लिए बस इतना फर्क पड़ा है कि मैं चोट के बाद वापस आया हूं। बाकी सब पहले जैसा ही है। मेरा रिदम पहले भी अच्छा था और अब भी अच्छा है। 14 महीने की मेहनत के बाद मुझे इसका परिणाम मिला, जिससे मैं बहुत खुश हूं और इस प्रक्रिया का आनंद ले रहा हूं।"

शमी ने गिल की भी तारीफ करते हुए कहा, "जिस तरह से उन्होंने शुरुआत से अंत तक अपनी पारी को संभाला, वह बहुत अहम था। इस तरह की पिच पर 100 रन बनाना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने इसे बखूबी किया।"

अब भारत का अगला मुकाबला रविवार को दुबई में पाकिस्तान से होगा। इस पर शमी ने कहा, "मैं बस यही कहना चाहता हूं कि हमारी टीम का फॉर्म इसी तरह बना रहे और हम सभी अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते रहें।"

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article