क्रिकेट

Champions Trophy Opening Ceremony: 16 फरवरी को होगी चैंपियंस ट्रॉफी की ओपनिंग सेरेमनी, रोहित का जाना तय नहीं

Champions Trophy 2025 Opening Ceremony: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित की जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर मंच सज चुका है और सभी खिलाड़ी इसमें भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इससे पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाने वाला है जिसमें रोहित शर्मा का जाना मुश्किल है।

Image

चैंपियंस ट्रॉफी ओपनिंग सेरेमनी (फोटो- AP)

Champions Trophy 2025 Opening Ceremony: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ मिलकर आगामी चैंपियंस ट्रॉफी का उद्घाटन समारोह 16 फरवरी को लाहौर में करायेगा।पीसीबी के एक सूत्र ने पीटीआई को कहा कि चेयरमैन मोहसिन नकवी ने 19 फरवरी को कराची में राष्ट्रीय स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले मैच से पहले के निर्धारित कार्यक्रमों की सूची को मंजूरी दी।

पीसीबी मरम्मत किए गए गद्दाफी स्टेडियम का सात फरवरी को आधिकारिक रूप से उद्घाटन करेगा जिसके लिए प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।पीसीबी 11 फरवरी को कराची में एक समारोह में पुनर्निर्मित राष्ट्रीय स्टेडियम को भी लांच करेगा जिसमें राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

सूत्र ने कहा कि पीसीबी और आईसीसी कप्तानों की प्रेस कांफ्रेंस और फोटोशूट के कार्यक्रम पर भी काम कर रहे हैं जिसके 16 फरवरी को लाहौर में होने की संभावना है।उद्घाटन समारोह ऐतिहासिक लाहौर किले के हुजूरी बाग में तय किया गया है जिसमें विभिन्न बोर्डों के अधिकारी, मशहूर हस्तियां, खेल के दिग्गज और सरकारी अधिकारी आमंत्रित किए जाएंगे।

आईसीसी और पीसीबी ने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कांफ्रेंस और फोटोशूट के लिए लाहौर आयेंगे या नहीं।भारत चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा और अगर वह फाइनल में पहुंचता है तो खिताबी मुकाबला नौ मार्च को संयुक्त अरब अमीरात के शहर में ही खेला जायेगा।

(भाषा)

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें