क्रिकेट

Champions Trophy 2025, IND vs NZ Dream11 Prediction: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11 टीम

Champions Trophy 2025, IND vs NZ Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India vs New Zealand Match Playing X1: चैम्पियंस ट्रॉफी के 12वें मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें सेमीफाइन में पहुंच चुकी है। इस मुकाबले के आगाज से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम।

Image

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के 12वें मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।

Photo : Times Now Digital

Champions Trophy 2025, IND vs NZ Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India vs New Zealand Match Playing X1: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में रविवार को लीग का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में दो विजयी टीम भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। मौजूदा संस्करण में दोनों टीमों ने हार का स्वाद नहीं चखा है, लेकिन रविवार को किसी एक टीम को हार का स्वाद चखना पड़ेगा। भारतीय टीम ने अपने शुरुआती दो लीग मुकाबले में बांग्लादेश और मेजबान पाकिस्तान को हराया था। वहीं, मिचेल सेंटनर की कप्तानी वाली टीम न्यूजीलैंड ने भी बांग्लादेश और पाकिस्तान को हराकर जीत के रथ पर सवार है। न्यूजीलैंड की टीम कुल 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है, जबकि टीम इंडिया भी 4 अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर है। हालांकि, दोनों टीमों ने महामुकाबले के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।

भारत और न्यूजीलैंड हेड टू हेड (India vs New Zealand Head To Head in ODI)

आंकड़ों के अनुसार देखें तो न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत है। दोनों टीमों के बीच वनडे फॉर्मेट में कुल 118 मैच खेले गए हैं। टीम इंडिया को 60 मैचों में और न्यूजीलैंड को 50 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 7 वनडे मैचों का परिणाम नो रिजल्ट रहा है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है। भारतीय टीम को होम ग्राउंड पर 31 मैचों में अवे वेन्यू पर 14 मैचों में और न्यूट्रल वेन्यू पर 15 मैचों में जीत मिली है। इसी तरह न्यूजीलैंड की टीम को घरेलू मैदान पर 26 मैचों में, अवे वेन्यू पर 8 मैचों में और न्यूट्रल वेन्यू पर 16 मैचों में जीत मिली है।

चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड का हेड टू हेड (India vs New Zealand Head To Head in Champions Trophy)

चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी में सिर्फ एक मैच खेला गया है। यह मुकाबला 2000 में केन्या की मेजबानी में खेला गया था। महामुकाबले के खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत हुई थी। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट से हराकर चैम्पियन बनी थी। भारतीय टीम पहली बार खिताबी मुकाबले में पहुंची थी।

IND vs NZ Match, भारत और न्यूजीलैंड

दिनांक: 02 मार्च 2025

समय: 2 :30 PM

मैदान: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

भारत और न्यूजीलैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी (IND vs NZ Match Dream11 Team-1)

विकेटकीपर: टॉम लाथम।

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, विराट कोहली, केन विलियम्सन, रचिन रवींद्र, शुभमन गिल।

ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, माइकल ब्रेसबेल, हार्दिक पंड्या।

गेंदबाज: कुलदीप यादव, विल ओ'रुरके।

भारत और न्यूजीलैंड कप्तान और उप कप्तान (IND vs NZ Match Captain and Vice Captain)

कप्तान: विराट कोहली।

उप-कप्तान: माइकल ब्रेसबेल।

भारत और न्यूजीलैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी (IND vs NZ Match Dream11 Team-2)

विकेटकीपर: टॉम लाथम।

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, विराट कोहली, रचिन रवींद्र, शुभमन गिल।

ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, माइकल ब्रेसबेल, हार्दिक पंड्या, ग्लेन फिलिप्स।

गेंदबाज: कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।

भारत और न्यूजीलैंड कप्तान और उप कप्तान (IND vs NZ Match Captain and Vice Captain)

कप्तान: अक्षर पटेल।

उप-कप्तान: शुभमन गिल।

भारत और न्यूजीलैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी (IND vs NZ Match Dream11 Team-3)

विकेटकीपर: डेवोन कॉन्वे।

बल्लेबाज: विराट कोहली, केन विलियम्सन, श्रेयस अय्यर, रचिन रवींद्र, शुभमन गिल।

ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, माइकल ब्रेसबेल, मिचेल सेंटनर, हार्दिक पंड्या।

गेंदबाज: कुलदीप यादव।

भारत और न्यूजीलैंड कप्तान और उप कप्तान (IND vs NZ Match Captain and Vice Captain)

कप्तान: विराट कोहली।

उप-कप्तान: शुभमन गिल।

भारत और न्यूजीलैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी (IND vs NZ Match Dream11 Team-4)

विकेटकीपर: डेवोन कॉन्वे, टॉम लाथम।

बल्लेबाज: विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, रचिन रवींद्र, शुभमन गिल।

ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, माइकल ब्रेसबेल, मिचेल सेंटनर।

गेंदबाज: मोहम्मद शमी।

भारत और न्यूजीलैंड कप्तान और उप कप्तान (IND vs NZ Match Captain and Vice Captain)

कप्तान: शुभमन गिल।

उप-कप्तान: रचिन रवींद्र।

भारत और न्यूजीलैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी (IND vs NZ Match Dream11 Team-5)

विकेटकीपर: डेवोन कॉन्वे।

बल्लेबाज: विराट कोहली, रोहित शर्मा, केन विलियम्सन, श्रेयस अय्यर, रचिन रवींद्र, शुभमन गिल।

ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, माइकल ब्रेसबेल, हार्दिक पंड्या।

गेंदबाज: मोहम्मद शमी।

भारत और न्यूजीलैंड कप्तान और उप कप्तान (IND vs NZ Match Captain and Vice Captain)

कप्तान: रचिन रवींद्र।

उप-कप्तान: शुभमन गिल।

भारत की वनडे टीम (India ODI Squad for ICC Champions Trophy 2025)

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड की वनडे टीम (New Zealand ODI Squad For ICC Champions trophy 2025)

मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ'रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी।

(*Disclaimer: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article