क्रिकेट

Rohit Sharma Injury Update: पंजाब किंग्स के खिलाफ नहीं खेले हिटमैन, जानिए अब कब होगी मैदान पर वापसी?

स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में चोटिल होने की वजह से मैदान पर नहीं उतरे। जानिए हिटमैन की कब होगी मैदान में वापसी?

Image

रोहित शर्मा (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

Rohit Sharma Fitness: आईपीएल 2026 का गुरुवार को 24वां मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऐसे में वानखड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता मुंबई इंडियन्स को मिला। टॉस के दौरान ही कप्तान हार्दिक पांड्या ने मुंबई के फैन्स को खबर दी कि आज रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह टीम में क्विंटन डिकॉक को बतौर ओपनर शामिल किया गया है। विदेशी खिलाड़ियों में से प्लेइंग-11 में से मिचेल सेंटनर को बाहर किया गया है।

मुंबई के हैं सीजन में सबसे सफल बल्लेबाज

हार्दिक ने आगे रोहित की फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा कि रोहित अगले दो मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। उन्हें अपनी स्थिति समझने के लिए कुछ मैचों का समय लगेगा। ये मुंबई पलटन के लिए बड़ा झटका है। रोहित ने 4 मैच में 137 रन बनाए हैं और वो टीम के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। मुंबई इंडियन्स की टीम सीजन के शुरुआती चार मैचों में से केवल एक मैच में जीत दर्ज करने में सफल रही है। तीन मैच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा। रोहित की शानदार पारी की बदौलत ही मुंबई सीजन के पहले मुकाबले में केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रही थी। ऐसे में उनकी प्लेइंग-11 में नहीं होना टीम के लिए मुश्किल का सबब है।

23 अप्रैल को हो सकती है वापसी

रोहित शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में हैमस्ट्रिंग चोट लगी थी। वह मैच में वह 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए थे। इसके बाद उनकी चोट का स्कैन कराया गया लेकिन वो पूरी तरह फिट नहीं हैं। ऐसे में पंजाब के खिलाफ मुकाबले के बाद अब वो गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 20 अप्रैल को खेले जाने वाले मुकाबले के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे। उनकी 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में वापसी होगी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article