क्रिकेट

ब्रैंडन मैकुलम को मिली तिहरी जिम्मेदारी, टेस्ट के बाद अब बने इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कोच

ब्रैंडन मैकुलम को टेस्ट टीम के हेड को वनडे और टी20 टीम की जिम्मेदारी दी गई है। वो अगले साल की शुरुआत में तीनों टीमों के हेड कोच के रूप में काम शुरू करेंगे।

Image

ब्रेंडन मैकुलम

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • मैकुलम बने इंग्लैंड के टी20 और वनडे टीम के भी कोच
  • अगले साल की शुरुआत में संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी
  • तब तक मार्कस टिस्कोथिक होंगे अंतरिम कोच

लंदन: इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम को वनडे और टी20 टीम का भी नया हेड कोच नियुक्त कर दिया गया है। टीम में उनकी जिम्मेदारी तिहरी हो गई है अब वो तीनों फॉर्मेट के हेड कोच होंगे। मंगलवार को ईसीबी ने उनकी नियुक्ति का ऐलान किया। मैकुलम को साल 2022 में टेस्ट टीम का कोच बनाया गया था। अगले साल की शुरुआत से एकदिवसीय और टी20 टीमों के कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह नेतृत्व ढांचे में बदलाव का हिस्सा है।

मैकुलम का 2027 तक बढ़ा अनुबंध

व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के कारण एक व्यक्ति के लिए दोनों भूमिकाएं निभाना मुश्किल कर दिया था क्योंकि छोटे और लंबे प्रारूप के मैच कभी-कभी एक ही समय पर भी होते हैं। मैकुलम और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) का मानना है कि कैलेंडर में बदलाव के कारण अब यह संभव है। मैकुलम के अनुबंध को 2027 तक बढ़ा दिया गया है।

ईसीबी का जताया आभार

मैकुलम ने कहा,'एक एकीकृत कोचिंग संरचना का विचार, विशेष रूप से अगले साल कार्यक्रम में ढील के साथ, बिल्कुल सही है। मैं दोनों टीमों का मार्गदर्शन करने की संभावना से उत्साहित हूं और इन अतिरिक्त जिम्मेदारियों को संभालने के लिए ईसीबी और अपने परिवार से मिले समर्थन के लिए आभारी हूं।'

मॉट ने टी20 विश्व कप के बाद दे दिया था इस्तीफा

मैथ्यू मोट ने 30 जुलाई को इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कोच के पद से इस्तीफा दे दिया। उनके मार्गदर्शन में टीम एकदिवसीय और टी20 विश्व खिताबों का बचाव करने में नाकाम रही थी। यह ऑस्ट्रेलियाई दो साल तक कोच रहा और उनके मार्गदर्शन में इंग्लैंड ने 2022 में टी20 विश्व कप जीता था।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article