ढाका: खेल की दुनिया को अपनी तीसरी शादी की खबर से चकित करने वाले पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक एक और विवाद में फंसते दिख रहे हैं। बांग्लादेश प्रीमियर लीग में फार्च्यून बारिसल की ओर से खेल रहे शोएब मलिक ने गेंदबाजी के दौरान एक ऐसा काम किया जिसे लोग उनकी तीसरी शादी से जोड़कर देख रहे हैं।
एक ओवर में फेंकी तीन नो बॉल
22 जनवरी को खुलना टाइगर्स और फॉर्च्यून बारिसल के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान गेंदबाजी करने आए शोएब मलिक ने एक ओवर में तीन नो बॉल फेंककर सबको हैरान कर दिया। स्पिनर्स द्वारा ओवर स्टेप करके एक ओवर तीन नोबॉल फेंकने जैसा घटनाएं अमूमन ना के बराबर होती हैं लेकिन शोएब ने ऐसा किया। ये वाकया खुलना टाइगर्स की पारी चौथे ओवर की तीसरे गेंद में शुरु हुआ। इस ओवर में मलिक ने कुल 18 रन लुटाए।
दिख रहा है सना जावेद का असर
शोएब लगातार तीन नो बॉल फेंकने के बाद सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल हो रहे हैं। तीनों नो बॉल इतनी बड़ी थीं कि उनकी ये हरकत फैन्स को चुभ रही है। सोशल मीडिया पर इसपर लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, सना जावेद का असर दिखने लगा है। कल शोएब मलिक ने एक ओवर में तीन नो बॉल फेंकी। 42 साल के एक स्पिनर का ऐसा करना अपराध होना चाहिए।
फिक्सिंग का भी लोगों को हुआ अंदेशा
वहीं एक अन्य व्यक्ति ने ट्विटर पर लिखा, शोएब मलिक अपने दोस्त मोहम्मद आमिर की तरह गेंदबाजी कर रहे हैं। इस यूजर ने साफ तौर पर तो कुछ नहीं कहा लेकिन अप्रत्यक्ष तौर पर फिक्सिंग के घेरे में शोएब को जरूर खड़ा कर दिया।
