क्रिकेट

BCCI Central Contract 2025-26: विराट-रोहित का हुआ डिमोशन, गिल सहित ये खिलाड़ी ग्रेड ए में शामिल

बीसीसीआई ने सालाना कांट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी। विराट कोहली और रोहित शर्मा का इसमें डिमाशन हुआ है। शुभमन गिल सहित 3 खिलाड़ियों को ए कैटेगरी में रखा गया है।

Image

बीसीसीआई सेंट्रल कांट्रैक्ट (साभार-x)

BCCI Central Contract 2025-26: बीसीसीआई ने 2025-26 के लिए सेंट्रल कांट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। जैसा कि कहा जा रहा था अब कांट्रैक्ट लिस्ट ने ए प्लस कैटेगरी को हटा दिया गया है। ए कैटेगरी में शुभमन गिल सहित 3 खिलाड़ियों को जगह मिली है, जबकि विराट कोहली और रोहित शर्मा को बी कैटेगरी में रखा गया है। ग्रेड ए में गिल के अलावा जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को शामिल किया गया है। जडेजा भी अब केवल दो फॉर्मेट ही खेलते हैं। लेकिन विराट-रोहित के फैंस के लिए यह तगड़ा झटका है क्योंकि, इससे पहले दोनों खिलाड़ी ए प्लस कैटेगरी में थे, लेकिन अब ये दोनों केवल एक फॉर्मेट खेलते हैं जिसके चलते उनका डिमोशन किया गया है। नए कांट्रैक्ट लिस्ट के अनुसार 3 खिलाड़ी को ए कैटेगरी, 11 खिलाड़ी को बी कैटेगरी और 16 खिलाड़ियों को सी कैटेगरी में रखा गया है। हालांकि, बीसीसीआई ने इस बात का ऐलान नहीं किया है कि इनकी सालाना फीस कितनी होगी। क्योंकि, पहले ए प्लस वाले को 7 करोड़ रुपये, ए कैटेगरी वाले को 5 करोड़, बी कैटेगरी को 3 करोड़ और सी कैटेगरी को 1 करोड़ रुपये मिलते थे। आपको बता दें कि मैच फीस अलग होती है।

ग्रेड ए में शामिल भारतीय खिलाड़ी (3 खिलाड़ी)- शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह।

ग्रेड बी में शामिल भारतीय खिलाड़ी (11 खिलाड़ी)- वाशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर।

ग्रेड सी में शामिल भारतीय खिलाड़ी (16 खिलाड़ी)-अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, रुतुराज गायकवाड़।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article