क्रिकेट

बर्मिंघम में संदिग्ध पैकेट मिलने के बाद भारतीय क्रिकेटरों को बाहर न निकलने की हिदायत

भारतीय टीम को दूसरे टेस्ट से पहले बर्मिंघम पुलिस ने बाहर घूमने से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। रअसल ​​भारतीय क्रिकेट टीम बर्मिंघम के जिस मुख्य इलाके में ठहरी है वहां पास के सेंटेनरी स्क्वायर में कुछ संदिग्ध पैकेट मिले हैं जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।

Image

भारत और इंग्लैंड (साभार-x)

दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम बर्मिंघम के जिस मुख्य इलाके में ठहरी है वहां पास के सेंटेनरी स्क्वायर में कुछ संदिग्ध पैकेट मिले हैं जिसके बाद ऐहितियात के तौर पर पुलिस ने टीम इंडिया के सदस्यों को बाहर निकलने से मना किया गया है।बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को पुष्टि की कि बर्मिंघम सिटी सेंटर पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद खिलाड़ियों को बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गयी है। भारतीय क्रिकेटर आमतौर पर टीम होटल के नजदीक इलाकों में घूमते हैं और दूसरे टेस्ट से पहले वे अक्सर ब्रॉड स्ट्रीट पर जाते थे।

कप्तान शुभमन गिल सहित कुल आठ खिलाड़ियों ने मंगलवार को एजबेस्टन में अभ्यास किया जबकि टीम के 10 अन्य सदस्यों ने विश्राम किया। बर्मिंघम सिटी सेंटर पुलिस की ओर से ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा गया, ‘‘हमने बर्मिंघम सिटी सेंटर के सेंटेनरी स्क्वायर के आसपास घेरा बना रखा है और हम एक संदिग्ध पैकेट की जांच कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें दोपहर तीन बजे से ठीक पहले इसकी जानकारी मिली थी। एहतियात के तौर पर कई इमारतों को खाली करा लिया गया है, जबकि इसकी जांच की जा रही है। कृपया उस इलाके में जाने से बचें।’’ पुलिस ने हालांकि एक घंटे के बाद सुरक्षा घेरा हटा लिया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article