भारतीय टीम को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने जा रहे टी20 विश्व कप 2022 से तगड़ा झटका लगा है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण आगामी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बुमराह बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में भी मैदान पर नहीं उतरे थे। उन्होंने अभ्यास सत्र के दौरान पीठ दर्द की शिकायत की थी। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 25 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेला था। बुमराह के नहीं होने पर भारत की 'मिशन मेलबर्न' की तैयारियों पर काफी असर पड़ सकता है।
क्रिकेट
टीम इंडिया को 'मिशन मेलबर्न' से पहले लगा तगड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह टी20 विश्व कप से बाहर: Report
- Agency by: Agency
- Updated Sep 29, 2022, 04:10 PM IST
Jasprit Bumrah Ruled Out Of T20 World Cup: भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2022 से पहला जोरदार झटका लगा है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह विश्व कप से बाहर हो गए हैं। टूर्नामेंट 16 अक्टूबर से शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को मेलबर्न के मैदान पर खेला जाएगा।
टीम इंडिया को 'मिशन मेलबर्न' से पहले लगा तगड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह टी20 विश्व कप से बाहर: Report
