क्रिकेट

IND vs PAK U19 World Cup Match Date And Time: भारत और पाकिस्तान का अंडर-19 विश्व कप मैच कब है, जानिए सारी जानकारी

India Vs Pakistan (भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 मैच कब है) IND Vs PAK U19 World Cup Match Date, Time: अंडर-19 विश्व कप 2026 के सुपर सिक्स चरण में अब सभी टीमों के बीच जोरदार टक्कर जारी है। नॉक-आउट राउंड में पहुंचने की रेस जारी है। इसी बीच आ रहा है टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मुकाबला, भारत और पाकिस्तान मैच। यहां जानिए भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों का सुपर-6 विश्व कप मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा, इसके अलावा मैच से जुड़ी अन्य जानकारियां और दोनों टीमें।

Image

भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 विश्व कप मैच कब है

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026
  • भारत और पाकिस्तान का अंडर-19 विश्व कप मैच
  • सुपर-6 राउंड में इंडिया-पाकिस्तान की होगी टक्कर

IND U19 vs PAK U19 Date, Time (भारत पाकिस्तान मैच कब होगा) India vs Pakistan Under-19 World Cup Match Schedule: अंडर-19 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में अब युवा भारतीय क्रिकेट टीम का अगला मैच बड़ा और शानदार होने वाला है। ये वो टक्कर है जिसका इंतजार सभी को रहता है। भिड़ंत होगी भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीमों के बीच। आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) की कप्तानी वाली भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के सामने है फरहान यूसुफ (Farhan Yousaf) की अगुवाई वाली पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम। ये सुपर-6 राउंड का मुकाबला है जो दोनों टीमें किसी भी हाल में जीतना चाहेंगी।

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 में अब तक भारत का अभियान बेमिसाल रहा है। ग्रुप स्टेज में अपने तीनों मैच जीतने के बाद भारत ने सुपर-6 राउंड के पहले मैच में मेजबान ज़िम्बाब्वे अंडर-19 क्रिकेट टीम को बड़ी मात दी और जीत का चौका पूरा किया। अब टीम इंडिया वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) और विहान मल्होत्रा (Vihaan Malhotra) जैसे सितारों के दमखम को लेकर पाकिस्तान को टक्कर देने के लिए तैयार नजर आ रही है।

अब तक भारत ने किसको-किसको हराया है? (India Match Wins In Under-19 World Cup 2026)

भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने ODI वर्ल्ड कप के सबसे पहले मुकाबले में यूएसए को 6 विकेट से हराया। फिर, बांग्लादेश अंडर-19 टीम के खिलाफ रोमांचक मैच में 18 रनों से विजय हासिल की। इसके बाद ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले में मजबूत न्यूजीलैंड टीम को सात विकेट से मात देने में सफलता हासिल की। ग्रुप स्टेज में जीत की हैट्रिक के बाद भारत सुपर-6 राउंड खेलने के लिए आगे बढ़ा और इस राउंड में अपने पहले मैच में विश्व कप की मेजबान ज़िम्बाब्वे अंडर-19 क्रिकेट टीम को 204 रनों से हराते हुए विजय रथ पर खुद को बरकरार रखने का कमाल किया। आइए, अब जानते हैं कि सुपर-6 राउंड में भारत का पाकिस्तान से होने वाला अगला मुकाबला कब और कहां होने जा रहा है।

इंडिया-पाकिस्तान अंडर-19 विश्व कप मैच किस तारीख को खेला जाएगा? (India vs Pakistan Under-19 World Cup Match Date)

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में भारतीय अंडर-19 टीम और पाकिस्तान अंडर-19 टीमों के बीच सुपर-6 राउंड का मुकाबला 1 फरवरी, रविवार को खेला जाना है।

भारत-पाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्ज कप मैच कहां खेला जाएगा? (IND vs PAK U19 World Cup Match Venue)

भारतीय अंडर-19 टीम ने अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-6 में जगह पक्की की, वहीं पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने दूसरे नंबर पर रहते हुए अगले राउंड में जगह बनाई है। अब दोनों टीमों का मैच 1 फरवरी को जिम्बाब्वे के बुलावायो (Bulawayo) के क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित होने जा रहा है।

अंडर-19 विश्व कप के लिए भारत और पाकिस्तान की टीमें (India And Pakistan Full Squads For Under-19 World Cup 2026)

भारतीय अंडर-19 टीमः आयुष म्हात्रे (कप्तान), मोहम्मद एनान, विहान मल्होत्रा, आरएस अम्ब्रीश, किशन कुमार सिंह, वैभव सूर्यवंशी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया (विकेटकीपर), दीपेश देवेन्द्रन, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, वेदांत त्रिवेदी, मोहन उधव और आरोन जॉर्ज।

पाकिस्तान अंडर-19 टीमः फरहान युसूफ (कप्तान), अहमद हुसैन, मोमिन कमर, अली रजा, मुहम्मद डैनियल, अब्दुल सुभान, उमर जैब, उस्मान खान, हमजा जुहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसान, मोहम्मद सायम, मोहम्मद शायन (विकेटकीपर), निकाब शफीक, समीर अहमद मिन्हास, अली हसन बलोच।

कितने बजे शुरू होगा भारत और पाकिस्तान का अंडर-19 विश्व कप मैच? (IND vs PAK U19 World Cup Match Time)

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मैच भारत और पाकिस्तान का है जिसके लिए करोड़ों फैंस इंतजार में है। भारत-पाकिस्तान अंडर-19 मैच बुलावायो में रविवार को भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:00 बजे से खेला जाएगा। मैच का टॉस 12:00 बजे से होगा। किकेट फैंस के लिए ये सुपर-संडे साबित होने वाला है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article