India Semi Final Date, Time In T20 World Cup 2026 (IND vs ENG Semi-Final): भारतीय क्रिकेट टीम ने सुपर 8 राउंड के अपने अंतिम मैच में आखिरकार वो कर दिखाया जिसकी उनसे उम्मीद की जा रही थी। कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेले गए भारत-वेस्टइंडीज (IND vs WI) मैच में टीम इंडिया ने शानदार अंदाज में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और अब भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल जीतकर लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल में जगह बनाने का प्रयास करेगी।
सुपर 8 चरण के ग्रुप 1 से दक्षिण अफ्रीका और भारत की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। जबकि ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। इन चारों टीमों में सिर्फ भारत एकमात्र एशियाई टीम है और टूर्नामेंट का मेजबान भी है। भारत ने कोलकाता में अहम मैच के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ जबरदस्त जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया है।
सेमीफाइनल में कौन-किससे खेलेगाः टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में ग्रुप 1 की शीर्ष टीम दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला ग्रुप 2 की नंबर दो टीम न्यूजीलैंड से होगा। जबकि, ग्रुप 2 की अंक तालिका में नंबर 1 टीम इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच ग्रुप 1 की दूसरे नंबर की टीम भारत से होने जा रहा है। आइए अब जान लेते हैं कि भारत का सेमीफाइनल मुकाबला कब और कहां होने जा रहा है और इसे आप कहां व कितने बजे देख सकेंगे।
भारत का सेमीफाइनल मैच कब है? (When Is Semi Final Match Of India In T20 World Cup 2026)
टी20 विश्व कप 2026 में भारत का सेमीफाइनल मुकाबला टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल होगा। ये मुकाबला 5 मार्च (गुरुवार) को खेला जाएगा। इत्तेफाक से इस दिन देश होली के रंग में भी रंगा रहेगा।
T20 वर्ल्ड कप 2026 में किस टीम के खिलाफ है भारत का सेमीफाइनल मैच? (Which Team Will Face India In Semi Final)
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला इंग्लैंड क्रिकेट टीम से होने वाला है। दिलचस्प बात ये है कि इस सेमीफाइनल में दोनों टीमें 2-2 बार टी20 विश्व कप खिताब जीतने वाली टीमें होंगी। गौरतलब है कि भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ही तीन टीमें हैं जिन्होंने टी20 विश्व कप का खिताब दो बार जीतने का कमाल किया है। भारत ने 2007 और 2024 में टी20 विश्व कप खिताब जीता। वहीं, इंग्लैंड ने 2010 और 2022 में ये खिताब अपने नाम किया था।
कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच? (India vs England T20 World Cup Semi Final Match Venue)
इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच होने वाला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मैच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड की टी20 विश्व कप 2026 की टीमें (India And England Squads For T20 World Cup 2026)
टीम इंडियाः सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और तिलक वर्मा।
इंग्लैंड की टीमः हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, आदिल राशिद, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टोंग, ल्यूक वुड, रेहान अहमद और जेमी ओवरटन।
किस समय खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच? (IND vs ENG Semi Final Match Time)
टी20 विश्व कप 2026 में होने वाला इंडिया-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच 5 मार्च 2026 को शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। मैच का टॉस 6:30 बजे होगा। वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर इस बार खूब रन बने हैं, ऐसे में भारत और इंग्लैंड के बीच एक रोचक सेमीफाइनल मैच की उम्मीद की जा सकती है।
