क्रिकेट

IND vs SA T20 Date And Time: भारत का अगला मैच कब है, टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया के पहले सुपर 8 मैच की तारीख और समय

India Vs South Africa T20 (भारत का अगला मैच कब है) IND vs SA T20 World Cup 2026 Super 8 Match Date, Time: भारतीय क्रिकेट टीम ने ग्रुप स्टेज का समापन भी जीत के साथ किया है। ग्रुप चरण के चौथे व अंतिम मैच में भारत ने नीदरलैंड को हराकर जीत का चौका लगा दिया है। अब टीम इंडिया सुपर 8 राउंड के लिए कमर कस चुकी है जहां कई मजबूत टीमों से मुकाबला होने वाला है। यहां जानेंगे, टी20 विश्व कप 2026 में भारत का अगला मैच कब है।

Image

इंडिया का अगला मैच कब है

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2026
  • भारत ने ग्रुप स्टेज में लगाया जीत का चौका
  • अब सुपर 8 चरण के पहले मैच की तैयारी

India Next Match In T20 World Cup 2026 Super 8 (IND vs SA T20I): टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज में अपने पहले मैच से जोरदार शुरुआत की थी और उसके बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा। कप्तान सूर्युकमार यादव (Suryakumar Yadav) की अगुवाई में भारतीय टीम ने ग्रुप चरण के अपने चारों मैच जीत लिए हैं। आखिरी मैच में भारत ने नीदरलैंड क्रिकेट टीम को कड़ी टक्कर के बावजूद शिकस्त दी और जीत का चौका लगाया और अब वे चार जीत के मनोबल के साथ सुपर-8 चरण (Super 8) में कदम रखेंगे। अब तक भारत के लिए राह थोड़ी आसान रही थी लेकिन अगले राउंड में मुकाबले कड़े और ज्यादातर टीमें टक्कर की होने वाली हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम का विश्व कप 2026 में अब तक का सफर: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के खिलाफ 29 रनों से जीत हासिल करते हुए टूर्नामेंट की शानदार शुरूआत की थी।। फिर दूसरा मुकाबला अफ्रीका के देश नामीबिया की टीम से हुआ। उस मैच में भारत ने 93 रनों से नामीबिया को करारी शिकस्त दी। तीसरा मुकाबला, जिसका सबको इंतजार था, वो कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ हुआ और वहां एक बार फिर भारतीय टीम पाकिस्तान पर भारी पड़ी 61 रन से मैच जीतते हुए अपने विजय अभियान को बरकरार रखा। ग्रुप चरण का चौथा व अंतिम मैच यूरोपीय देश नीदरलैंड की टीम से हुआ। इस मैच में भारत ने शिवम दुबे (Shivam Dube) की 66 रनों की आतिशी पारी के बदौलत 6 विकेट पर 193 रनों का बड़ा स्कोर बना दिया। हालांकि टूर्नामेंट से विदा ले रही नीदरलैंड ने भी भारत को कड़ी टक्कर दी 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाने के बाद सिर्फ 17 रन से मुकाबला गंवाया। टीम इंडिया अब सुपर-8 राउंड में प्रवेश कर रही है। इंडिया का अगला मैच किस टीम से है, मुकाबला कब और कहां होगा, आइए सब कुछ जानते हैं।

भारत का अगला मैच कब है? (When Is Next Match Of India)

टी20 विश्व कप 2026 में भारत का अगला मुकाबला उनका सुपर 8 राउंड का पहला मैच होगा। ये मैच 22 फरवरी (रविवार) को खेला जाना है।

T20 वर्ल्ड कप 2026 में किस टीम के खिलाफ है भारत का अगला मैच? (Which Team Will Face India In Next Match)

टूर्नामेंट में लगातार चार मुकाबले जीतने वाली टीम इंडिया का T20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 राउंड में अगला मैच दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम से होने वाला है। ये पिछले टी20 विश्व कप फाइनल का रीप्ले जैसा ही होगा। गौरतलब है कि, इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच ही दो साल पहले टी20 विश्व कप का फाइनल मैच खेला गया था जिसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया था।

कहां खेला जाएगा भारत और दक्षिण अफ्रीका का टी20 विश्व कप सुपर 8 मैच? (India vs South Africa T20 World Cup Super 8 Match Venue)

दक्षिण अफ्रीका और मेजबान भारत के बीच होने वाला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर 8 मैच टूर्नामेंट का 43वां मुकाबा होगा। इस रोमांचक और बड़े मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में होगा।

किस समय खेला जाएगा भारत का अगला मैच? (IND vs SA T20 Match Time)

टी20 विश्व कप 2026 में इंडिया का अगला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 22 फरवरी 2026 को शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा।

दक्षिण अफ्रीका का टी20 विश्व कप 2026 में सफर कैसा रहा हैः दक्षिण अफ्रीका भी टीम इंडिया की तरह टी20 वर्ल्ड कप के मौजूदा संस्करण में अब तक अपराजित रही है। उसने ग्रुप चरण के अपने चारों मैच जीते। दक्षिण अफ्रीका ने पहले मैच में कनाडा को 57 रन से हराया। फिर दूसरा मैच अफगानिस्तान के खिलाफ बेहद रोमांचक रहा जहां टी20 विश्व कप इतिहास में पहली बार मैच टाई होने के बाद डबल सुपर ओवर से नतीजा निकला और अंत में दक्षिण अफ्रीका विजयी रही। इसके बाद साउथ अफ्रीका का तीसरा मैच मजबूत न्यूजीलैंड टीम से हुआ जहां 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। ग्रुप चरण के अंतिम मैच में दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला यूएई की टीम से हुआ और इस मैच को उन्होंने आसानी से 6 विकेट से जीतते हुए विजय रथ पर सवार होकर सुपर 8 में अपना हुनर दिखाने की तैयारी कर ली है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article