IND vs NZ 5th T20 Date And Time: भारत का अगला मैच कब है, विश्व कप से पहले आखिरी टी20 मुकाबले से जुड़ी हर जानकारी
- Authored by: शिवम अवस्थी
- Updated Jan 29, 2026, 05:00 AM IST
India Vs New Zealand T20 (भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवां टी20 मैच कब है) Ind Vs NZ 5th T20I Match Date, Time: न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के बीच चल रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पलटवार किया और आखिरकार सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की। जिसके साथ ही पहले से सीरीज जीत चुकी टीम इंडिया अब 3-1 से आगे हैं। अब सीरीज का पांचवां मैच होगा जो टी20 विश्व कप 2026 से पहले दोनों टीमों का अंतिम मुकाबला भी है। यहां जानेंगे कि भारत का अगला मैच कब होना है।
भारत का अगला मैच कब है
India Next Match (IND vs NZ 5th T20I): मौजूदा पांच टी20 णैचों की सीरीज (IND vs NZ T20I Series 2026) में भारत और न्यूजीलैंड अब आखिरी भिड़ंत के लिए तैयार हैं। भारत ने सीरीज के पहले तीनों मैच जीतकर खिताब पर तो कब्जा जमा लिया लेकिन चौथे टी20 में मेहमान कीवी टीम ने भारत को 50 रनों से बड़ी हार थमाई जिससे सीरीज की स्कोरलाइन अब 3-1 हो गई है। चौथे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने भारतीय क्रिकेट टीम के सामने 216 रनों का बड़ा टारगेट रखा। लेकिन भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में भारतीय बल्लेबाज 18.2 ओवर में 165 रन पर ऑल-आउट हो गई जिससे न्यूजीलैंड ने सीरीज में पहली जीत दर्ज कर ली। अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत और न्यूजीलैंड की टीमें अपना आखिरी टी20 मैच खेलने जा रही हैं और इस अंतिम मैच में हर खिलाड़ी अपना पूरा जोर लगाने का प्रयास करेगा।
टी20 सीरीज के चौथे टी20 मुकाबला में विशाखापट्ट्नम की पिच पर न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम ने ओपनर टिम साइफर्ट (Tim Seifert) की 36 गेंदों में 62 रनों की तेज अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रनों का स्कोर बनाया और टीम इंडिया के सामने अब 215 रनों का लक्ष्य था। लेकिन ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हो गए, इस बार संजू सैमसन (Sanju Samson) लय में लौटते दिखे और उन्होंने 15 गेंदों में 24 रनों की तेज पारी खेली। रिंकू सिंह (Rinku Singh) को चौथे नंबर पर प्रमोट किया गया और इस बल्लेबाज ने यहां भी 30 गेंदों में 39 रनों की तेज पारी खेली दी।
इसके बाद भारतीय पारी लड़खड़ाना शुरू हो चुकी थी, लेकिन बीच में शिवम दुबे (Shivam Dube) ने सिर्फ 23 गेंदों में 65 रनों की लाजवाब पारी खेलकर मैच को रोमांचक बना दिया। उनकी पारी में 7 छ्क्के और 3 चौके शामिल थे। वो दुर्भाग्यवश अपने ही शॉट पर गेंदबाज का हाथ लगने के बाद दूसरे छोर पर विकेट बिखरने के कारण गलती से रन आउट हो गए। इसके बाद टीम इंडिया वापसी नहीं कर सकी और 18.4 ओवर में 165 रन पर पूरी पारी सिमट गई। न्यूजीलैंड ने 50 रनों से मैच जीता। आइए अब जानते हैं कि टी20 विश्व कप 2026 से पहले होने वाले आखिरी टीम मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड ीकी टीम क्या कमाल करके दिखाते हैं।
इंडिया का अगला मैच कब है? (When Is Next Match Of India)
टीम इंडिया का अगला मैच 31 जनवरी (शनविार) को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पांचवां व अंतिम मैच होगा, जो भारत और न्यूजीलैंड का अगले महीने शुरू होने टी20 विश्व कप से पहले अंतिम टी20 मैच भी होगा। फिलहा, सीरीज में टीम इंडिया 3-1 की बढ़त के साथ ट्रॉफी पहले ही नाम कर चुकी है।।
कहां खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवां टी20 मैच? (Where Is IND vs NZ 5th T20I Match)
भारतीय क्रिकेट टीम और मेहमान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच होने वाला पांचवां टी20 इंटरनेशनल मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर भारतीय टीम के आंकड़े अच्छे रहे हैं। इस मैदान पर अब तक खेले गए 4 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत तीन मैच जीता है और एक मैच हारा है। यहां भारत ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच में 235 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था, ऐसे में दोनों टीमों के बल्लेबाज इस ग्राउंड पर बड़ा कमाल कर सकते हैं।
किस समय खेला जाएगा भारत का अगला मैच? (IND vs NZ 5th T20 Time)
इंडिया का अगला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवां टी20 मुकाबला होगा, जो 28 जनवरी, शनिवार को शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले होगा। दोनों ही टीमें विश्व कप से पहले इस आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेंगी।