क्रिकेट

IND vs NZ 4th T20 Date And Time: भारत का अगला मैच कब है, न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां

India Vs New Zealand T20 (भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मैच कब है) Ind Vs NZ 4th T20I Match Date, Time: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का तीसरा टी20 मैच में रिकॉर्डतोड़ अंदाज में जीतते हुए पांच मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। अब सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले में भारत लगातार चौथी जीत और क्लीन स्वीप की ओर बढ़ने के इरादे से उतरेगा। यहां जानते हैं कि भारत का अगला मैच कब होगा।

Image

इंडिया का अगला मैच कब है, भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 मैच

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज 2026
  • भारत का अगला मैच कब है?
  • सीरीज में भारत के पास अब 3-0 की अजेय बढ़त

India Next Match (IND vs NZ 4th T20I): भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की सीरीज (IND vs NZ T20I Series 2026) में टीम इंडिया 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। भारतीय क्रिकेट टीम ने सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में 10 ओवर में 154 रनों के लक्ष्य को हासिल करके सबसे जल्दी जीतने का नया रिकॉर्ड बनाया और सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया। अब सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की अगुवाई वाली भारतीय टी20 टीम अगले दो मुकाबलों में न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से चौथे टी20 मैच में मैदान पर उतरेगी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अगर भारतीय टीम ऐसा करने में सफल रही तो विश्व कप के दौरान उसका मनोबल सातवें आसमान पर रहेगा।

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी थी और उन्होंने 9 विकेट पर 153 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 17 रन देते हुए सर्वाधिक 3 विकेट झटके और बाद में वो 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुने गए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने दूसरे टी20 की तरह एक बार फिर तेज अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए जीत दर्ज की। भारत का पहला विकेट पारी की पहली ही गेंद पर संजू सैमसन के रूप में शून्य के स्कोर पर गिर गया था, लेकिन ईशान किशन के 28 रन पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की 20 गेंदों में नाबाद 68 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी और कप्तान सूर्यकुमार यादव की 26 गेंदों में नाबाद 57 रनों की पारी के बदौलत भारत ने सिर्फ 10 ओवर में ही 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली। अब सभी को सीरीज के चौथे टी20 मैच का इंतजार होगा, तो आइए जानते हैं कि भारत का अगला मैच कब है।

भारत का अगला मैच कब है? (When Is Next Match Of India)

भारतीय क्रिकेट टीम का अगला मैच 28 जनवरी (बुधवार) को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। ये पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथा मैच होगा। सीरीज में टीम इंडिया 3-0 की बढ़त के साथ ट्रॉफी पर पहले ही कब्जा जमा चुकी है।

कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 मैच? (Where Is IND vs NZ 4th T20 Match)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच होने वाला चौता टी20 मैच विशाखापट्टनम में खेला जाना है। इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है और यहां फैंस रनों की बारिश की उम्मीद कर सकते हैं।

किस समय खेला जाएगा भारत का अगला मैच? (IND vs NZ 4th T20 Time)

भारत का अगला मैच यानी न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथा टी20 मुकाबला 28 जनवरी 2026 को शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले होगा। इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम लगातार चौथी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article