क्रिकेट

TATA WPL 2024: इन दो शहरों में होगा विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का आयोजन, कार्यक्रम का हुआ ऐलान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 24, 2024, 08:44 PM IST

WPL 2024 Full Schedule, Timining and Venue: विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के मुकाबले बेंगलुरू और दिल्ली में 23 फरवरी से 17 मार्च, 2024 के बीच खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने बुधवार को दूसरे सीजन के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है।

Image

विमेंस प्रीमियर लीग 2024(साभार BCCI)

मुंबई: विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का आगाज 23 फरवरी को होने जा रहा है। बीसीसीआई ने बुधवार को दूसरे सीजन के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। 23 फरवरी से 17 मार्च 2024 के बीच डब्लूपीएल के मैचों का आयोजन बेंगलुरू और दिल्ली में होगा। सीजन की शुरुआत गत विजेता मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत के साथ होगी। सीजन के लीग दौर का अंत दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच 13 मार्च को मुकाबले के साथ होगा। दूसरे सीजन में कोई डबल हेडर नहीं होगा हर दिन केवल एक मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट के शुरुआती 11 मैच बेंगलुरू में खेले जाएंगे इसके बाद 9 लीग और दो प्लेऑफ मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। सभी मुकाबले शाम साढ़े सात बजे से शुरू होंगे।

विमेंस प्रीमियर लीग 2024 का कार्यक्रम: (WPL 2024 Full Schedule)

WPL 2024 Schedule

विमेंस प्रीमियर लीग 2024 फुल शेड्यूल

17 मार्च को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

विमेंस प्रीमियर लीग का एलिमिनेटर मुकाबला 15 और फाइनल मुकाबला 17 मार्च को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। सीजन का आगाज मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ंत के साथ होगा। इसके बाद 4 मार्च तक मुकाबले बेंगलूरू में खेले जाएंगे। दिल्ली लेग की शुरुआत 5 मार्च को होगी। लीग दौर का अंत दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच भिड़ंत के साथ होगा।

ऐसा है विमेंस प्रीमियर लीग 2024 का फॉर्मेट

विमेंस प्रीमियर लीग में पांच टीमें मुंबई इंडियन्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स हैं। इन टीमों के बीच लीग दौर में एक दूसरे से दो-दो बार भिड़ंत होगी। लीग दौर में टॉप करने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं दूसरे और तीसरे पायदान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इसमें जो टीम जीत दर्ज करेगी वो फाइनल में टॉपर से खिताब के लिए भिड़ेगी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article