क्रिकेट

बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी

Ben Stokes: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया। तीसरे और आखिरी टेस्ट में उसने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे दिन ही जीत दर्ज कर ली। इंग्लैंड के सामने 82 रन का लक्ष्य था जो उसने 7.2 ओवर में हासिल कर लिया।

Image

बेन स्टोक्स (साभार-AP)

Ben Stokes: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन ही इंग्लैंड ने 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया। चौथी पारी में इंग्लैंड को 82 रन की दरकार थी जिसे उसने बैजबॉल अंदाज में केवल 7.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज 3-0 से जीत लिया। चौथी पारी में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स 28 गेंद में 57 और बेन डकेट ने 16 गेंद में 25 रन की नाबाद पारी खेली और इंग्लैंड को 10 विकेट से जीत दिला दी।

टेस्ट में जड़ा इंग्लैंड का सबसे तेज अर्धशतक

बेन स्टोक्स ने इस मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने इंग्लैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। स्टोक्स ने केवल 24 गेंद में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से यह अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, उनके पास टेस्ट क्रिकेट की सबसे तेज फिफ्टी लगाने का भी मौका था, लेकिन वह चूक गए। टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक के नाम है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2014 में 21 गेंद में अर्धशतक जड़ा था।

3-0 से किया क्लीन स्वीप

इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया। पहला टेस्ट उसने पारी और 114 रन से जीता था। दूसरे टेस्ट में उसने वेस्टइंडीज को 241 रन से पटखनी दी थी। इस सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम पूरी तरह से फेल रही और इंग्लैंड ने तीनों टेस्ट में बड़ी जीत हासिल की।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article